फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Interview for Assistant Professor Recruitment from 13 November

असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए इंटरव्यू की तिथि घोषित

Wed, 16 Oct 2019 01:18 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 16 Oct 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
Interview for Assistant Professor Recruitment from 13 November
असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए इंटरव्यू 13 नवंबर से
विज्ञापन

शारीरिक शिक्षा विषय का दोबारा जारी किया गया संशोधित रिजल्ट
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग ने मंगलवार को विज्ञापन संख्या 47 के तहत दो विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए चौथे चरण के तहत इंटरव्यू की तिथि घोषित कर दी है। इंटरव्यू 13 नवंबर से शुरू होगा। साथ ही आयोग ने असिस्टेंट प्रोफेसर शारीरिक शिक्षा का संशोधित परिणाम दोबारा जारी किया है। चौथे चरण में असिस्टेंट प्रोफेसर हिंदी और असिस्टेंट प्रोफेसर समाजशास्त्र के लिए इंटरव्यू कराया जाएगा। हिंदी विषय में असिस्टेंट प्रोफेसर के 166 और समाजशास्त्र विषय में 273 पद हैं। साक्षात्कार 13 से 29 नवंबर तक आयोजित किया जाएगा। वहीं, आयोग ने मंगलवार को शारीरिक शिक्षा विषय का संशोधित परिणाम दोबारा जारी किया। पहले इस विषय का परिणाम एक अक्तूबर को घोषित किया गया था, लेकिन इसमें गड़बड़ी के कारण चार अक्तूबर को संशोधित परिणाम जारी किया। आयोग के उपसचिव शिवजी मालवीय के अनुसार चार अक्तूबर को घोषित परिणाम निरस्त करते हुए इस विषय में लिपिकीय त्रुटि का निवारण करते हुए संशोधित चयन परिणाम जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed