{"_id":"625471b5c55bb73aed22abc5","slug":"interrogation-of-the-accused-accused-of-beating-the-student-of-allahabad-university","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : इलाहाबाद विवि के छात्र को पीटने के आरोपी दरोगाओं से पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : इलाहाबाद विवि के छात्र को पीटने के आरोपी दरोगाओं से पूछताछ
Mon, 11 Apr 2022 11:51 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 11 Apr 2022 11:51 PM IST
सार
घटना 10 अप्रैल की है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में बीए तृतीय वर्ष केछात्र सर्वेश यादव को चौकी में बंद कर पीटने की घटना सामने आने के बाद जमकर हंगामा हुआ था। आरोप है कि विवि चौकी प्रभारी हर्षवीर सिंह और नाका चौकी प्रभारी सोहराब आलम उसे लाइब्रेरी गेट से पकड़कर चौकी पर ले गए और फिर बेल्ट व डंडों से पीटा।
विज्ञापन
Prayagraj News : पुलिस की पिटाई से घायल छात्र।
- फोटो : प्रयागराज
विस्तार
कर्नलगंज में बीए के छात्र को पीटने के आरोपी दोनों दरोगाओं का बयान सोमवार को दर्ज हुआ। एसपी सिटी कार्यालय में दोनों से घटना के संबंध में पूछताछ हुई और उनका बयान दर्ज किया गया। उधर पीड़ित छात्र सेे मंगलवार को पूछताछ हो सकती है। उसके बयान के आधार पर रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
घटना 10 अप्रैल की है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में बीए तृतीय वर्ष केछात्र सर्वेश यादव को चौकी में बंद कर पीटने की घटना सामने आने के बाद जमकर हंगामा हुआ था। आरोप है कि विवि चौकी प्रभारी हर्षवीर सिंह और नाका चौकी प्रभारी सोहराब आलम उसे लाइब्रेरी गेट से पकड़कर चौकी पर ले गए और फिर बेल्ट व डंडों से पीटा। मामले की जानकारी पर छात्रों ने पहले कर्नलगंज और फिर एसएसपी आवास का घेराव किया था। जिसमें दोनों आरोपी दरोगा निलंबित कर दिए गए थे।
विज्ञापन
मामले की जांच एसपी सिटी को सौंपी गई थी। सोमवार को दोनों दरोगाओं ने अपने बयान दर्ज कराए। सूत्राें का कहना है कि इस दौरान वह यही कहते रहे कि वह लूट के मुल्जिम को पकड़ने गए थे। उधर पीड़ित छात्र से भी पूछताछ होनी थी लेकिन उसका बयान नहीं दर्ज किया जा सका। बुधवार को उसे बयान के लिए बुलाया जा सकता है।
विज्ञापन