{"_id":"6406131e6fbee19d20036ad3","slug":"international-women-s-day-women-railway-workers-doing-better-work-got-respect-2023-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस : बेहतर कार्य करने वाली महिला रेलकर्मियों को मिला सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस : बेहतर कार्य करने वाली महिला रेलकर्मियों को मिला सम्मान
Mon, 06 Mar 2023 09:51 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 06 Mar 2023 09:51 PM IST
सार
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में सोमवार को बेेहतर कार्य करने वाली महिला रेलकर्मियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
Prayagraj News : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर एनसीआर रेलवे की महिला कर्मचारियों को पुरस्कृत किया गया।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में सोमवार को बेेहतर कार्य करने वाली महिला रेलकर्मियों को सम्मानित किया गया। डीआरएम मोहित चंद्रा और महिला कल्याण संगठन की अध्यक्ष अंजली अग्रवाल ने महिला रेलकर्मियों कोे सम्मानित करने के साथ उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। डीआरएम ऑफिस स्थित सभागार में कविता पाठ भी हुआ। कविता पाठी में श्वेता सिंह ने ‘बिटिया है अनमोल रतन... ’, कृष्णा गौतम गौतमी ने ‘मैं आज ही आने वाला कल जी कर दिखाऊंगी’ दोना प्रिया ने ‘लड़कियों की जिंदगी आसान नहीं होती’ पर कविता पाठ किया।
विज्ञापन
इस दौरान आरपीएफ की एसआई रीतु, परिचालन विभाग की पूजा तिवारी, खेल विभाग से नीलांजली राय, वाणिज्य विभाग से अंजू पांडेय, विद्युत विभाग से गिरिजा सिंह, आशा मिश्रा, लोको पॉयलट निधि शुक्ला, ईएसएम सोनी यादव, यांत्रिक विभाग की पूनम यादव, लेखा विभाग से प्रमिला पटेल, हेल्पर प्रियंका यादव, सीनियर क्लर्क सुधा देवी,संजना मिश्रा, आशुलिपिक राशिदा बेगम, तकनीशियन नीलू यादव, प्रतीक्षा प्रदीप गुप्ता, क्लर्क ममता रानी श्रीवास्तव, भंडार विभाग की पानकली एवं ईएसएम ऋचा श्रीवास्तव आदि पुरस्कृत की गई। वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी मनीष कुमार खरे ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
विज्ञापन