Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   International Conference: Call for recognition of acupressure within the AYUSH system; touted as a safe and

अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन : एक्यूप्रेशर को आयुष में मिले मान्यता, सुरक्षित और सस्ता उपचार होने का दावा

Sat, 21 Nov 2026 01:47 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 21 Nov 2026 01:47 PM IST
सार

आम लोगों को सस्ता और सुलभ उपचार उपलब्ध कराने के लिए एक्यूप्रेशर को आयुष में शामिल कर मान्यता देने की मांग उठी। झूंसी में आयोजित राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में विशेषज्ञों ने शोध, प्रशिक्षण और सरकारी प्रोत्साहन पर जोर दिया।

विज्ञापन
International Conference: Call for recognition of acupressure within the AYUSH system; touted as a safe and
झूंसी के एक्यूप्रेशर संस्थान के राष्ट्रीय सम्मेलन के तीसरे दिन पुस्तक का विमोचन किया गया। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

एक्यूप्रेशर शोध प्रशिक्षण एवं उपचार संस्थान झूंसी में चल रहे 28वें राष्ट्रीय एवं चौथे अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के तीसरे दिन शुक्रवार को सुपर एडवांस प्रशिक्षण का शुभारंभ हुआ। भारत विकास परिषद के संगठन मंत्री सुरेश जैन ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रशिक्षण का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि एक्यूप्रेशर चिकित्सा पद्धति को सुरक्षित, सस्ता और अत्यधिक प्रभावी है। इसे आयुष के अंतर्गत शामिल कर व्यापक मान्यता देने की जरूरत है। यह उपचार पद्धति आम लोगों के लिए किफायती विकल्प साबित हो सकती है। ऐसे में राज्य और केंद्र सरकार को इसकी मान्यता की दिशा में गंभीरता से प्रयास तेज करने चाहिए।

विज्ञापन


एक्यूप्रेशर विशेषज्ञों के अनुसार, इस चिकित्सा पद्धति को वैज्ञानिक शोध, प्रशिक्षण और व्यवस्थित संस्थागत ढांचे के माध्यम से और मजबूत बनाया जा सकता है। इसके लिए सरकार को इसके अध्ययन, शोध और प्रचार-प्रसार को प्रोत्साहित करना चाहिए, ताकि अधिक से अधिक लोगों तक इसका लाभ पहुंच सके। इस दौरान देशभर में एक्यूप्रेशर पद्धति के प्रचार-प्रसार, उपचार और प्रशिक्षण में उल्लेखनीय योगदान देने वाले विशेषज्ञों को सम्मानित किया गया। साथ ही, किडनी और मेरुदंड से जुड़ी जटिल बीमारियों के उपचार पर विशेषज्ञों ने शोध पत्रों और अपने अनुभवों के आधार पर चर्चा की।
विज्ञापन


कई विशेषज्ञ किए गए पुरस्कृत

सम्मेलन में इस वर्ष का माता प्रसाद खेमका सम्मान दिल्ली के अखिलेश सिंह, बीपी शुक्ला सम्मान अमित केसरवानी और केसी गोयल सम्मान एनके गुप्ता को दिया गया। प्रयागराज के चिकित्सक डॉ. अन्जेन्य शुक्ला को अति विशिष्ट सम्मान से सम्मानित किया गया। दिल्ली से पहुंचे राष्ट्रीय समन्वयक एसके गोयल को उपचार पद्धति के प्रचार-प्रसार तथा मनमोहन कूल को प्रवर समिति के सदस्य के रूप में विशिष्ट सम्मान दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपचार, प्रशिक्षण और एक्यूप्रेशर पद्धति के प्रचार-प्रसार में विशेष योगदान के लिए विशाल जायसवाल, सुनील मिश्रा, अभय त्रिपाठी, हनुमान मिश्रा, वीना मेहर और एमवी रविन्द्रा को सम्मानित किया गया। सम्मेलन में देश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे विशेषज्ञों को उनके विशिष्ट शोध पत्र प्रस्तुत करने के लिए भी सम्मानित किया गया। सुपर एडवांस प्रशिक्षण के पहले सत्र में प्रभात वर्मा ने किडनी से संबंधित जटिल बीमारियों का विश्लेषण करते हुए संस्थान में किए गए उपचार के प्रकरणों के आधार पर अपने अनुभव साझा किए। दूसरे सत्र में राम कुमार शर्मा और संस्थान के अध्यक्ष जेपी अग्रवाल ने मेरुदंड (स्पाइन) से संबंधित जटिल समस्याओं पर चर्चा की। कार्यशाला में एके द्विवेदी, रामकुमार शर्मा, प्रभात वर्मा, विशाल जायसवाल, राजेश वर्मा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed