फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Interim stay on the arrest of CJP's Gaurav Bharti; case was registered for filming a video at a school.

प्रयागराज : सीजेपी के गौरव भारती की गिरफ्तारी पर अंतरिम रोक, स्कूल का वीडियो बनाने पर दर्ज हुआ था मुकदमा

Wed, 30 Sep 2026 06:20 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 30 Sep 2026 06:20 PM IST
सार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के कार्यकर्ता गौरव भारती उर्फ गौरव कुमार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने सरकारी स्कूल का वीडियो बनाने और वायरल करने से जुड़े मामले में उनकी गिरफ्तारी पर अंतरिम रोक लगा दी है।

विज्ञापन
Interim stay on the arrest of CJP's Gaurav Bharti; case was registered for filming a video at a school.
अदालत का फैसला। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के कार्यकर्ता गौरव भारती उर्फ गौरव कुमार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने सरकारी स्कूल का वीडियो बनाने और वायरल करने से जुड़े मामले में उनकी गिरफ्तारी पर अंतरिम रोक लगा दी है।

विज्ञापन


यह आदेश न्यायमूर्ति सलिल कुमार राय और न्यायमूर्ति पदम नारायण मिश्रा की खंडपीठ ने दिया है। याची गौरव पर आरोप है कि सीजेपी की ओर से चलाए जा रहे ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान के तहत स्कूल की स्थिति का वीडियो बनाकर उसे भ्रामक रूप से प्रसारित किया था। इसी सिलसिले में 19 अगस्त 2026 को फर्रुखाबाद के नवाबगंज थाने में उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की सार्वजनिक शांति में बाधा पहुंचाने के लिए अफवाह फैलाना, जानबूझकर अपमान करना और आईटी एक्ट की धारा-66 के तहत केस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन


याची ने गिरफ्तारी पर रोक लगाने व दर्ज एफआईआर रद्द करने की मांग में याचिका दायर की थी। कोर्ट ने सभी प्रतिवादियों को आठ हफ्ते में अपना जवाब दाखिल करने का आदेश दिया है। वहीं, याची को चार हफ्ते के भीतर अपना प्रत्युत्तर जमा करने का समय दिया गया है। कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि अगली सुनवाई और अग्रिम आदेश तक पुलिस गौरव भारती को गिरफ्तार नहीं करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed