फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Intercity for Kanpur lasted after 11 months, passengers travel even without reservation ticket

11 महीने बाद चली कानपुर के लिए इंटरसिटी, जनरल टिकट पर भी यात्रा की दी गई अनुमति

Fri, 26 Feb 2021 11:52 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 26 Feb 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
Intercity for Kanpur lasted after 11 months, passengers travel even without reservation ticket
इंटरसिटी - फोटो : अमर उजाला
प्रयागराज संगम से कानपुर के लिए इंटरसिटी ट्रेन का 11 महीने बाद शुक्रवार को संचालन शुरू हुआ। यह यहां की पहली ट्रेन है जिसमें अनारक्षित टिकट के बिना यात्रा की अनुमति दी गई है। हालांकि पहले दिन मात्र 11 यात्रियों ने सामान्य टिकट से यात्रा की।
विज्ञापन


कोविड संक्रमण के बीच लॉकडाउन लगने के बाद से ट्रेनों का संचालन बंद हो गया था। संक्रमण का खतरा कम होने के बाद कई ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया लेकिन उनमें इंटरसिटी शामिल नहीं रही। इसके अलावा इन ट्रेनों में भी यात्रा के लिए टिकट की बुकिंग करानी पड़ती है। ताकि, सीट से अधिक यात्री सवार न होने पाएं। शुक्रवार को इंटरसिटी ट्रेन चलाने के साथ टिकट बुक कराने की पाबंदी हटाने की भी शुरुआत हुई। पहले दिन ट्रेन कानपुर से चलकर यहां दिन में 2.45 बजे ट्रेन पहुंची। शाम 4.15 बजे प्रयागराज संगम से इसकी रवानगी हुई। हालांकि, यात्रियों में बहुत उत्साह नहीं दिखा और मात्र 11 लोगों ने सामान्य टिकट लिए।
विज्ञापन

ज्योतिर्लिंग के दर्शन के लिए आईआरसीटीसी चलाएगा विशेष ट्रेन

इंडियन रेलवे केटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन की ओर से साबरमती आश्रम, बड़ौदा में स्टैच्यु ऑफ यूनिटिी, वैद्यनाथ धाम एवं छह ज्योतिर्लिंग दर्शन के लिए विशेष ट्रेन चलाई जाएगी। 12 रात्रि और 13 दिन की यात्रा की शुरुआत 10 मार्च से होगी। लखनऊ में पर्यटन भवन स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय में संपर्क कर या वेबसाइट पर बुकिंग कराई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed