{"_id":"5738d0624f1c1bf815ac7575","slug":"inter-fell-1-17-percent-reduction-in-results","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंटर रिजल्ट में आई 1.17 फीसदी की कमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंटर रिजल्ट में आई 1.17 फीसदी की कमी
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Mon, 16 May 2016 01:27 AM IST
विज्ञापन
यूपी बोर्ड रिजल्ट
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बोर्ड की ओर से जारी परिणाम इस वर्ष निराशाजनक रहा। बीते वर्ष की तुलना में कुल परिणाम में 1.17 फीसदी की कमी दर्ज की गई। प्रदेश भर में बस्ती जिले में सर्वाधिक 96.42 फीसदी विद्यार्थी सफल हुए जबकि चंदौली जिले का रिजल्ट सबसे कम 76.46 फीसदी रहा। इलाहाबाद जिले का रिजल्ट 87.72 फीसदी रहा जो पिछले वर्ष के 29 वें स्थान से घटकर 51 वें स्थान पर पहुंच गया। 95.25 फीसदी के साथ राजधानी लखनऊ का परीक्षा परिणाम पांचवें स्थान पर रहा। प्रदेश के 44 जिलों का परिणाम 90 फीसदी से अधिक रहा। प्रदेश में 18.16 फीसदी परीक्षार्थी ससम्मान उत्तीर्ण हुए हैं। इलाहाबाद क्षेत्रीय कार्यालय का परिणाम 90.45 प्रतिशत रहा।
बोर्ड सचिव के मुताबिक इंटरमीडिएट परीक्षा 2016 में 87.66 फीसदी परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए जबकि पिछले वर्ष 88.83 फीसदी विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए थे। वर्ष 2016 की बोर्ड परीक्षा में प्रदेश में 92.48 फीसदी छात्राएं तथा 84.35 फीसदी छात्र सफल हुए। बालिकाओं के पास प्रतिशत में पिछले साल की तुलना में मामूली बढोतरी हुई है।
0 बारहवीं के रिजल्ट में महारानी लक्ष्मी बाई मेमोरियल इंटर कॉलेज बाराबंकी की साक्षी वर्मा ने 491 अंकों के साथ पूरे प्रदेश में टॉप किया है, जो 486 अंकों के साथ 2015 की टॉपर से पांच अंक अधिक है।
विज्ञापन
0 महारानी लक्ष्मी बाई मेमोरियल इंटर कॉलेज बाराबंकी की ही प्रतिमा सिंह एवं सोनाली वर्मा 490 अंकों के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रही हैं।
0 महेंद्र नीलम इंटर कॉलेज तिर्वा कन्नौज की देवांशी एवं महारानी लक्ष्मी बाई मेमोरियल इंटर कॉलेज बाराबंकी की प्रेरणा वर्मा 489 अंकों के साथ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहीं।
0 महेंद्र नीलम इंटर कॉलेज तिर्वा कन्नौज की दो छात्राएं दिव्या अवस्थी एवं स्वाति तिवारी
488 अंकों के साथ संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर रहीं।
0 रायबरेली की अमृता सिंह, कन्नौज की चित्रांशी, कन्नौज की नीतू राजपूत, बाराबंकी की आयुषी सिंह 487 अकों के साथ पांचवे स्थान पर रहीं।
इलाहाबाद। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा वर्ष 2016 में 87.66 फीसदी यानी 91.11 फीसदी छात्राएं तथा 84.82 फीसदी छात्र सफल हुए। कुल 37,49,754 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें 32,59,203 परीक्षा में शामिल हुए। प्रदेश में 17,87,294 छात्र तथा 14,71,909 छात्राएं परीक्षा में शामिल हुईं। 15,15,932 छात्र तथा 13,41,066 छात्राएं परीक्षा में सफल हुईं। पिछले साल की तुलना में पास होने वाले विद्यार्थियों की संख्या में 3.92 फीसदी की बढ़ोतरी र्हुई है। प्रदेश में इस बार भी आजमगढ़ जिले का परिणाम सबसे अधिक 95.12 फीसदी तथा बांदा का सबसे कम 70.84 फीसदी रहा। इलाहाबाद जिले का परिणाम 91.68 फीसदी रहा। 25 जिलों का रिजल्ट 90 फीसदी से अधिक रहा
0 हाईस्कूल में विबग्योर पब्लिक स्कूल रायबरेली की छात्रा सौम्या पटेल को 592 अंकों के साथ पहला स्थान मिला।
0 विबग्योर पब्लिक स्कूल रायबरेली की ही इकरा एवं उमरा महमूद 589 अंकों के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहीं।
0 कानपुर के शिवाजी इंटर कॉलेज की निशा साहू, सूर्य नारायण सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रूकनुद्दीनपुर की गरिमा, बस्ती के हाजी महमूद इंटर कॉलेज की दिशा केसरवानी
587 अंकों के साथ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहीं।
0 जीएस एकेडमी हरैया बस्ती की प्रगति त्रिपाठी 586 अंकों के साथ चौथेे स्थान पर रहीं जबकि एसकेडी एकेडमी लखनऊ की कीर्ति सिंह 585 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर रही।