फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Inter-district gang busted, three accused arrested along with thirteen stolen motorcycles.

प्रयागराज : चोरी की तेरह मोटरसाइकिल के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, शौक पूरा करने के लिए चुराते थे बाइक

Sat, 30 Mar 2024 05:28 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 30 Mar 2024 05:28 PM IST
सार

गिरफ्तार किए गए आरोपी शिवम मौर्या पुत्र मथुरा प्रसाद निवासी मलखानपुर व राणा चौहान पुत्र जंग बहादुर निवासी मलखानपुर थाना सराय इनायत व अमित यादव उर्फ शिबू पुत्र हरिशंकर यादव निवासी बिजरू सैदाबाद थाना हंडिया के निवासी बताए गए हैं।

विज्ञापन
Inter-district gang busted, three accused arrested along with thirteen stolen motorcycles.
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

एसओजी गंगानगर व उतरांव पुलिस की संयुक्त टीम ने शनिवार को अंतर्जनपदीय बाइकर्स चोरों के गैंग का खुलासा करते हुए उतरांव थाना क्षेत्र के गोपालपुर मोड़ के पास से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके निशान देही पर चोरी की गई तेरह मोटर साइकिल बरामद कर उन्हें जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार तीनों अभियुक्त अपनी शौक पूरा करने के लिए बाइक चोरी की घटना को अंजाम देते थे।

विज्ञापन

 

गिरफ्तार किए गए आरोपी शिवम मौर्या पुत्र मथुरा प्रसाद निवासी मलखानपुर व राणा चौहान पुत्र जंग बहादुर निवासी मलखानपुर थाना सराय इनायत व अमित यादव उर्फ शिबू पुत्र हरिशंकर यादव निवासी बिजरू सैदाबाद थाना हंडिया के निवासी बताए गए हैं। प्रेसवार्ता के दौरान डीसीपी गंगानगर अभिषेक भारती ने बताया कि गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपी भीड़भाड़ वाले स्थानो पर जैसे शादी समारोह, कचहरी, मार्केट आदि स्थानों पर मास्टर की का प्रयोग कर उसका लॉक तोड़कर दोपहिया वाहन चुरा कर उसका नंबर प्लेट व इंजन नंबर खुरच कर उसे कम दाम में बेच देते थे।

विज्ञापन

 

इन आरोपियों के खिलाफ पहले से ही कई थानों में चोरी के मुकदमे दर्ज हैं। अपनी शौक को पूरा करने के लिए ये लोग चोरी की घटना को अंजाम देते थे। बरामद किए गए विभिन्न कंपनियों के दोपहिया वाहनों की कीमत करीब दस लाख रूपये हैं। इस दौरान एसीपी हंडिया पंकज लवानिया भी मौजूद रहे। गिरफ्तारी टीम में थानाध्यक्ष उतरांव पंकज त्रिपाठी, एसओजी प्रभारी हेमेंद्र प्रताप सिंह, उप निरीक्षक.अनिकेत सिंह, रितेश चंद्र उपाध्याय, हेड कांस्टेबल सिद्धार्थ राय, आनंद कुमार सिंह सहित कई पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed