{"_id":"591f4afe4f1c1b864bf251b8","slug":"intelligence-agencies-send-varun-gandhi-speech-recording-sent-to-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"वरुण गांधी के भाषण के लेकर खुफिया एजेंसियां गंभीर, रिकार्डिंग दिल्ली भेजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वरुण गांधी के भाषण के लेकर खुफिया एजेंसियां गंभीर, रिकार्डिंग दिल्ली भेजी
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sat, 20 May 2017 01:33 AM IST
विज्ञापन
वरूण गांधी
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा सांसद वरुण गांधी के ‘सरकार ने सिर्फ अमीरों के कर्ज माफ किए’ बयान को लेकर केंद्रीय खुफिया एजेंसी गंभीर हैं। इन एजेंसियों ने यहां से मिली ओडियो और वीडियो रिकार्डिंग दिल्ली स्थित अपने उच्च अधिकारियों को भेज दी है। स्थानीय स्तर पर भी उनका यह भाषण चर्चाओं में है।
बुधवार को हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की ओर से आयोजित संगोष्ठी ‘न्याय का वास्तविक अर्थ’ में भाजपा सांसद वरुण गांधी ने कहा था कि सरकारों ने सिर्फ अमीरों के कर्ज माफ किए थे। उनको गरीब और किसानों के कर्ज की चिंता नहीं है। भाषण में उन्होंने तमिलनाडु के किसानों के दिल्ली के जंतर मंतर पर किए गए आंदोलन का जिक्र भी किया था। खुफिया एजेंसियों का मानना है कि उनके भाषण में सरकार शब्द का इस्तेमाल होना, कहीं न कहीं मौजूदा सरकार के बारे में टिप्पणी करना है।
उनके इस भाषण की जानकारी केंद्रीय खुफिया एजेंसियों को समाचार पत्र और सोशल मीडिया के माध्यम से हुई तो उन्होंने अपने अपने माध्यमों से भाषण की पूरी जानकारी जुटाकर दिल्ली स्थित मुख्यालय को भेज दी है। वहां उनके इस भाषण को लेकर अलग-अलग अर्थ निकाले जा रहे हैं। हालांकि भाजपा सांसद वरुण गांधी पहले भी आयोजनों के दौरान बयान देकर चर्चाओं में बने रहे हैं लेकिन इस बार के भाषण को खुफिया एजेंसियों ने ज्यादा ही गंभीरता से लिया है।