फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Intact cold killer , six killed

ठंड का कहर बरकरार, छह की मौत

Tue, 23 Dec 2014 11:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Tue, 23 Dec 2014 11:11 PM IST
विज्ञापन
Intact cold killer , six killed
पछुआ के साथ गंगा के मैदान में उतरी तीखी सर्दी का असर मंगलवार को भी बरकरार रहा। हाड़ कंपा देने वाली सर्दी से लोग बेहाल रहे। सुबह की शुरुआत घने कोहरे से हुई लेकिन एक बजे सूरज ने दर्शन दिए तो लोगों ने थोड़ी राहत की सांस ली। हालांकि ठंड पर इसका कोई खास असर नहीं पड़ा। ठंड के चलते मंगलवार को जिले के गंगापार और यमुनापार इलाके में छह लोगों की जान चली गई। मृतकों में होलागढ़ क्षेत्र के दहियावां ग्राम पंचायत के हइया मजरा निवासी पुरबही (40), सैदाबाद के हकीमपट्टी निवासी भुअर (62), बारा के भेलाव गांव निवासी रामसूरत पटेल (53), बारा के ही डांडो गांव निवासी राम सूचित मिश्रा (44) शामिल एक दिन पूर्व जिले में 17 लोगों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन

मंगलवार को पारे में थोड़ा सुधार हुआ। मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री और अधिकतम 13.9 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि एक दिन पूर्व न्यूनतम परा 4.6 पर था।
विज्ञापन


पिछले दो तीन दिनों से पूरे दिन घने कोहरे की मार झेल रहे लोगों को एक बजे के बाद थोड़ी राहत मिली। हालांकि धूप का असर ज्यादा देर तक नहीं रहा। धूप निकलने के साथ ही कई लोगों ने बाजार का रुख किया। कुछ परिवारों ने पार्क और रेस्तरां में लुफ्त उठाया। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि आने वाले दिनों में पारा एक बार फिर गोता लगाएगा। मौसम विज्ञानी प्रो. एसएस ओझा का कहना है कि आसमान साफ होने व कोहरा छंटने के बाद ठंडी एक बार फिर असर दिखाएगी। अलबत्ता घने कोहरे से थोड़ी राहत जरूर मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed