फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Instructions to send GIC teachers posted in DIET to parent department

डायट में तैनात जीआईसी शिक्षकों को मूल विभाग में भेजने का निर्देश

Tue, 07 Jan 2020 01:03 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
Instructions to send GIC teachers posted in DIET to parent department
Instructions to send GIC teachers posted in DIET to parent department
डायट में तैनात जीआईसी शिक्षकों को मूल पद पर भेजने का निर्देश
विज्ञापन

एससीईआरटी निदेशक ने कहा- डायट एवं उसकी सहायक इकाइयों में प्रवक्ता पदों पर चयनितों के लिए पद खाली करें जीआईसी शिक्षक
प्रयागराज। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) उत्तर प्रदेश एवं उसके नियंत्रण वाले जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) तथा उसकी इकाइयों में कार्यरत माध्यमिक शिक्षा संवर्ग के प्रवक्ताओं को उनके मूल विभाग में भेजने का निदेशक एससीईआरटी ने आदेश दिया है। एससीईआरटी निदेशक डॉ. सर्वेंद्र विक्रम बहादुर सिंह की ओर से अपर शिक्षा निदेशक माध्यमिक, शिक्षा निदेशालय प्रयागराज को भेजे गए पत्र में स्पष्ट किया गया कि जीआईसी के लिए चयनित प्रवक्ताओं को पूर्व में डायट में पदस्थापित किया गया था, अब एससीईआरटी को लोक सेवा आयोग से चुने गए प्रवक्ता मिल गए हैं। ऐसे में निदेशक ने माध्यमिक शिक्षा संवर्ग के प्रवक्ताओं को उनके मूल विभाग में भेजे जाने का निर्देश अपर शिक्षा निदेशक माध्यमिक को दिया है।
निदेशक एससीईआरटी ने पत्र भेजकर स्पष्ट किया कि एससीईआरटी उत्तर प्रदेश एवं उसके नियंत्रण वाले डायट तथा उसकी इकाइयों में प्रवक्ता पद पर और माध्यमिक शिक्षा संवर्ग में प्रवक्ता पद पर चयन के लिए अलग-अलग मानक हैं। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से अब एससीईआरटी, डायट एवं उसकी सहायक इकाइयों में प्रवक्ता के 1210 पदों में से 661 पदों के लिए चयन प्रक्रिया पूरी हो गई है। आयोग की ओर से चयन होने के बाद राजकीय इंटर कॉलेज के प्रवक्ताओं को उनके मूल पद पर भेजा जाना आवश्यक हो गया है।
विज्ञापन

एससीईआरटी के निदेशक ने स्पष्ट किया कि डायट एवं उसकी इकाइयों में माध्यमिक शिक्षा विभाग के नियंत्रण वाले राजकीय इंटर कॉलेज के प्रवक्ताओं के डायट प्रवक्ता के पद पर कार्यरत रहते हुए, उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग से चयनित प्रवक्ताओं को पदस्थापन में परेशानी हो रही है। इस संबंध में निदेशक डॉ. सर्वेंद्र विक्रम बहादुर सिंह ने राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद के नियंत्रण वाले डायट एवं दूसरी इकाईयों में माध्यमिक शिक्षा संवर्ग के प्रवक्ताओं को उनके मूल रिक्त पद राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में उनके मूल पद पर भेजने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed