फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Instructions to re-measure the length of the constable recruitment candidate

कांस्टेबल भर्ती के अभ्यर्थी की लंबाई दुबारा नापने का निर्देश

Wed, 10 Feb 2021 08:46 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 10 Feb 2021 08:46 PM IST
विज्ञापन
Instructions to re-measure the length of the constable recruitment candidate
Instructions to re-measure the length of the constable recruitment candidate
प्रयागराज। हाईकोर्ट ने कांस्टेबल भर्ती 2015 में शामिल अभ्यर्थी की लंबाई की दुबारा जांच करवा कर उसे नियुक्ति देने पर विचार करने का पुलिस भर्ती बोर्ड को आदेश दिया है। बोर्ड द्वारा कराई गई जांच अभ्यर्थी की लंबाई मानक से कम पाई गई। जबकि सरकारी अस्पताल द्वारा की गई जांच में उसकी लंबाई मानक के अनुरूप है। इस विसंगति को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई थी। सिपाही भर्ती-2015 के अभ्यर्थी रवि प्रताप भारद्वाज की याचिका पर न्यायमूर्ति प्रकाश पड़िया ने सुनवाई की।
विज्ञापन

याची के अधिवक्ता सुनील यादव का कहना था कि शारीरिक परीक्षण के समय अभ्यर्थी समस्त शारीरिक मानकों को पूरा करता था, लेकिन गलत नाप के आधार पर मेडिकल बोर्ड ने लंबाई कम होने की मौखिक जानकारी देते हुए भर्ती प्रक्रिया से बाहर कर दिया था। जिसके विरुद्ध अभ्यर्थी ने आपत्ति भी की थी। जिस पर पुन: मेडिकल बोर्ड ने मौखिक आदेश के द्वारा अभ्यर्थी को चयनित करने से इंकार कर दिया। याची ने सरकारी अस्पताल में अपनी लंबाई नपवाई तो विज्ञापन के मुताबिक उसकी लम्बाई 168 सेंटीमीटर ही पाई गई।
विज्ञापन

याची के अधिवक्ता के तर्कों को सुन कर न्यायालय ने भर्ती बोर्ड को आदेश दिया है कि अभ्यर्थी की लंबाई का पुन: परीक्षण करवाया जाए, यदि अभ्यर्थी की लंबाई विज्ञापन की शर्तों के मुताबिक पाई जाती है तो उसकी नियुक्ति पर नियमानुसार विचार किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed