फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Instructions to decide on giving equal pay scale to Havildar Instructors as Head Constable

हवलदार अनुदेशकों को हेड कांस्टेबल के समान वेतनमान देने पर निर्णय लेने का निर्देश

Wed, 14 Jul 2021 08:25 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 14 Jul 2021 08:25 PM IST
सार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने प्रमुख सचिव होमगार्ड, उप्र लखनऊ, को प्रशिक्षण केंद्रों में तैनात हवलदार अनुदेशकों को तीन माह के भीतर हेड कांस्टेबल का वेतनमान व सेवा लाभ देने पर निर्णय लेने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन
Instructions to decide on giving equal pay scale to Havildar Instructors as Head Constable
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने प्रमुख सचिव होमगार्ड, उप्र लखनऊ, को प्रशिक्षण केंद्रों में तैनात हवलदार अनुदेशकों को तीन माह के भीतर हेड कांस्टेबल का वेतनमान व सेवा लाभ देने पर निर्णय लेने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने कहा है कि समान वेतनमान देने की कमेटी ने दो बार संस्तुति की है। अनिश्चितकाल तक ढिलाई बरतने की अनुमति नहीं दी जा सकती। शिकायत का निराकरण किया जाए। यह आदेश न्यायमूर्ति एमसी त्रिपाठी ने अंजन कुमार भगत व 118 अन्य हवलदार अनुदेशकों की याचिका को निस्तारित करते हुए दिया है।
विज्ञापन


याचिका पर अधिवक्ता केएस कुशवाहा व अभय कुमार कुशवाहा ने बहस की। इनका कहना था कि याचीगण होमगार्ड विभाग में हवलदार अनुदेशक के पद पर कार्यरत हैं। 31 मार्च 77 के शासनादेश से राज्य सरकार ने कहा है कि हेड कांस्टेबल वह हवलदार अनुदेशक समान पद है। अब बिना प्रभावित पक्ष को सुने सरकार अपना निर्णय वापस नहीं ले सकती। 9 दिसंबर 17 को 5 सदस्यीय कमेटी ने याचियों के पक्ष में समान वेतनमान देने की संस्तुति की है। सरकार द्वारा निर्णय न लेने से याचियों को आर्थिक नुकसान के साथ सेवा परिलाभों से वंचित किया जा रहा है। इसपर कोर्ट ने प्रमुख सचिव होमगार्ड को निर्णय लेने का निर्देश दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed