फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Instructions for considering admission in sports quota in LLM course

एलएलएम पाठ्यक्रम में स्पोर्ट्स कोटे में दाखिला देने पर विचार करने का निर्देश

Thu, 12 Aug 2021 08:31 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 12 Aug 2021 08:31 PM IST
सार

  • टोक्यो ओलंपिक में बेहतर हुआ है भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन: हाईकोर्ट

विज्ञापन
Instructions for considering admission in sports quota in LLM course
allahabad high court - फोटो : social media

विस्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कुलसचिव दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय को एलएलएम कोर्स में स्पोर्ट्स कोटा देने पर निर्णय लेने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने कहा कि टोक्यो ओलंपिक 21 में भारत के खिलाड़ियों का पिछले चार दशक में बेहतर प्रदर्शन रहा है। भारत विश्व रैंक में 48 वें से 33वें स्थान पर आ गया है। भारत ने ओलंपिक में एक गोल्ड, दो सिल्वर व चार कांस्य पदक हासिल किए हैं। जिसमें तीन महिला खिलाड़ी शामिल हैं।
विज्ञापन


कोर्ट ने कहा कि भारत सरकार ने खेलो इंडिया कार्यक्रम की शुरुआत की है। स्पोर्ट्स संस्कृति की वापसी की तरफ बढ़ रहा है। ऐसे में विश्वविद्यालय को स्पोर्ट्स कोटा बढ़ाना चाहिए और एलएलएम कोर्स में भी स्पोर्ट्स कोटा तय करना चाहिए। कोर्ट ने उम्मीद जताई है कि आने वाले अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों में भारत क्रिकेट सहित अन्य खेलों में अधिक मेडल, अवार्ड, ट्राफी जीतेगा। यह आदेश न्यायमूर्ति सौरभ श्याम शमशेरी ने राज्य स्तरीय महिला क्रिकेट खिलाड़ी जूही दुबे की याचिका को निस्तारित करते हुए दिया है।
विज्ञापन


याची का कहना था कि उसने एलएलबी कोर्स में क्रिकेट कोटे में प्रवेश लिया और उत्तीर्ण होने के बाद एलएलएम कोर्स में स्पोर्ट्स कोटा में प्रवेश की मांग की। विश्व विद्यालय ने कहा कि एलएलएम कोर्स में स्पोर्ट्स कोटा तय नहीं है, जिस पर यह याचिका दायर की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed