{"_id":"611537db2a179139ff4847f9","slug":"instructions-for-considering-admission-in-sports-quota-in-llm-course","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलएलएम पाठ्यक्रम में स्पोर्ट्स कोटे में दाखिला देने पर विचार करने का निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलएलएम पाठ्यक्रम में स्पोर्ट्स कोटे में दाखिला देने पर विचार करने का निर्देश
Thu, 12 Aug 2021 08:31 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 12 Aug 2021 08:31 PM IST
सार
- टोक्यो ओलंपिक में बेहतर हुआ है भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन: हाईकोर्ट
विज्ञापन
allahabad high court
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कुलसचिव दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय को एलएलएम कोर्स में स्पोर्ट्स कोटा देने पर निर्णय लेने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने कहा कि टोक्यो ओलंपिक 21 में भारत के खिलाड़ियों का पिछले चार दशक में बेहतर प्रदर्शन रहा है। भारत विश्व रैंक में 48 वें से 33वें स्थान पर आ गया है। भारत ने ओलंपिक में एक गोल्ड, दो सिल्वर व चार कांस्य पदक हासिल किए हैं। जिसमें तीन महिला खिलाड़ी शामिल हैं।
कोर्ट ने कहा कि भारत सरकार ने खेलो इंडिया कार्यक्रम की शुरुआत की है। स्पोर्ट्स संस्कृति की वापसी की तरफ बढ़ रहा है। ऐसे में विश्वविद्यालय को स्पोर्ट्स कोटा बढ़ाना चाहिए और एलएलएम कोर्स में भी स्पोर्ट्स कोटा तय करना चाहिए। कोर्ट ने उम्मीद जताई है कि आने वाले अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों में भारत क्रिकेट सहित अन्य खेलों में अधिक मेडल, अवार्ड, ट्राफी जीतेगा। यह आदेश न्यायमूर्ति सौरभ श्याम शमशेरी ने राज्य स्तरीय महिला क्रिकेट खिलाड़ी जूही दुबे की याचिका को निस्तारित करते हुए दिया है।
याची का कहना था कि उसने एलएलबी कोर्स में क्रिकेट कोटे में प्रवेश लिया और उत्तीर्ण होने के बाद एलएलएम कोर्स में स्पोर्ट्स कोटा में प्रवेश की मांग की। विश्व विद्यालय ने कहा कि एलएलएम कोर्स में स्पोर्ट्स कोटा तय नहीं है, जिस पर यह याचिका दायर की गई थी।