फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Institutions will be blacklisted if dirt is seen in toilets

शौचालयों में गंदगी दिखी तो ब्लैकलिस्ट होंगी संस्थाएं

Thu, 05 Dec 2019 01:33 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 05 Dec 2019 01:33 AM IST
विज्ञापन
Institutions will be blacklisted if dirt is seen in toilets
प्रयागराज। शहर के सार्वजनिक शौचालयों में गंदगी है। यह सच बुधवार रात नगर आयुक्त के औचक निरीक्षण में सामने आई। सभी शौचालय संचालक संस्थाओं के प्रतिनिधियों से कहा गया है कि तीन दिन में व्यवस्थाएं दुरुस्त करें अन्यथा उन्हें ब्लैक लिस्ट किया जाएगा।
विज्ञापन

नगर आयुक्त रवि रंजन ने बुधवार रात अपर नगर आयुक्त अमरेंद्र वर्मा समेत अन्य अफसरों के साथ 15 सार्वजनिक शौचालयों का निरीक्षण किया। कहीं उन्हें व्यवस्था संतोषजनक नहीं मिली। हर जगह गंदगी पसरी थी। कहीं साबुन नहीं तो कहीं टोटी उखड़ी मिली। सिविल लाइंस बस अड्डा परिसर स्थित एसी शौचालय, पन्ना लाल रोड, मेडिकल चौराहा स्थित पिंक शौचालय, हाईकोर्ट के निकट, बक्शी बांध आदि स्थित शौचालयों का निरीक्षण किया गया। बृहस्पतिवार को नगर निगम में आहूत बैठक में सभी शौचालय संचालक संस्थाओं के प्रतिनिधियों को आवश्यक रूप से शामिल होने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed