फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   inspector will be posted at every PCS Prelims centre; the commission has taken several steps

UPPSC : पीसीएस प्री में हर केंद्र पर इंस्पेक्टर की होगी तैनाती, आयोग ने सुचिता के लिए उठाए कई कदम

Wed, 08 Oct 2025 05:59 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 08 Oct 2025 05:59 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की सम्मिलित प्रवर अधीनस्थ सेवा (पीसीएस) प्रारंभिक परीक्षा 2025 में हर परीक्षा केंद्र पर सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ इंस्पेक्टर की भी तैनाती होगी। इनके साथ पुलिस कर्मियों की संख्या भी दो से तीन गुना तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन
inspector will be posted at every PCS Prelims centre; the commission has taken several steps
यूपीपीएससी। UPPSC - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की सम्मिलित प्रवर अधीनस्थ सेवा (पीसीएस) प्रारंभिक परीक्षा 2025 में हर परीक्षा केंद्र पर सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ इंस्पेक्टर की भी तैनाती होगी। इनके साथ पुलिस कर्मियों की संख्या भी दो से तीन गुना तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। आरओ-एआरओ प्रारंभिक परीक्षा-2023 का पेपर लीक होने के बाद आयोग की भर्ती परीक्षाओं की सुचिता के लिए कई कदम उठाए गए हैं। शासन की ओर से नियमावली तैयार की गई है।

विज्ञापन


इसके तहत आयोग की परीक्षाओं में हर केंद्र को एक सेक्टर के रूप में तब्दील कर दिया गया है। हर सेक्टर पर स्टैटिक के साथ सेक्टर मजिस्ट्रेट की भी तैनाती की जाती है। पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा में हर सेंटर के लिए अलग इंस्पेक्टर की भी तैनाती का निर्णय लिया गया है। इसे लेकर शासन ने भी पूरी तैयारी की है। यह पुलिस कर्मी हर अभ्यर्थी की जांच गेट पर करेंगे।यदि कोई अभ्यर्थी प्रतिबंधित सामग्री परीक्षा केंद्र परिसर में ले जाने में सफल रहा तो इसकी जिम्मेदारी पुलिस की भी होगी। इसके अलावा संबंधित थाने के प्रभारी लगातार पेट्रोलिंग भी करते रहेंगे।

विज्ञापन
Trending Videos

दो स्तर पर होगी जांच

केंद्र पर अभ्यर्थियों की दो स्तर पर जांच होगी। पहले गेट पर ही पुलिस कर्मी हर अभ्यर्थी का निरीक्षण करेंगे। गेट पर एजेंसी के प्रतिनिधि अभ्यर्थियों का बायोमेट्रिक सत्यापन भी करेंगे। इसके तहत रेटिना का मिलान किया जाएगा। इसके बाद केंद्र परिसर में परीक्षण किया जाएगा।

कंट्रोल रूम में बढ़ाई स्क्रीन की संख्या

आयोग परिसर में एआई तकनीकी से लैस कंट्रोल रूम का निर्माण कराया गया है। इसके अलावा केंद्र के हर कक्ष में भी कैमरे लगाना अनिवार्य है जो जिला स्तर पर बने एनआईसी के माध्यम से आयोग के कंट्रोल रूम से कनेक्ट होंगे। कंट्रोल में जिलेवार स्क्रीन की संख्या भी तीन गुना तक बढ़ा दी गई है। आयोग के अफसर के अनुसार अब तक हर जिले के लिए एक या दो स्क्रीन होते थे। इससे किसी सेंटर की दोबारा पिक्चर आने में आधे घंटे से भी अधिक समय लग जाता था। अब हर पांच मिनट में सेंटर के लोकेशन रोटेट होते रहेंगे। इससे निगरानी और मजबूत होगी।

विज्ञापन

अभ्यर्थी ने गर्दन भी घुमाई तो आएगा अलर्ट

आयोग का कंट्रोल रूम एआई तकनीकी से लैस है। इसकी मदद से परीक्षा कक्ष में अभ्यर्थी के किसी भी मूवमेंट पर अलर्ट आ जाएगा। यहां तक कि गर्दन भी हिलाई तो अलर्ट जारी हो जाएगा। आयोग की ओर से इसी अलर्ट के आधार पर एजेंसी को भुगतान भी किया जाएगा। आयोग के अफसरों के अनुसार कक्ष में 20 से 40 अभ्यर्थी होते हैं। ऐसे में लगातार हलचल स्वाभाविक है और यह सिस्टम इतना सेंसेटिव है कि हर हलचल का अलर्ट जारी करेगा। ऐसे में लगातार अलर्ट आते रहना चाहिए। यदि किसी सेंटर से अलर्ट नहीं आता है तो सतर्कता बढ़ा दी जाएगी। इसके अलावा एजेंसी के भुगतान में भी कटौती की जाएगी।

संबंधित जिलों में भेजे गए आयोग के प्रतिनिधि

आयोग की ओर से हर जिले के लिए प्रतिनिधि नियुक्त किए जाते हैं जो जिला प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर हर केंद्र पर गाइडलाइन एवं परीक्षा के मानकों को सुनिश्चित कराते हैं। अफसरों, कक्ष निरीक्षकों को प्रशिक्षण भी उनकी निगरानी में दिया जाता है। पूर्व की परीक्षाओं में आयोग के प्रतिनिधि परीक्षा से तीन दिन पहले जिलों में भेजे जाते थे लेकिन पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा में एक सप्ताह पहले ही सभी प्रतिनिधि पहुंच गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed