फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Inspector recruitment examination cite the original record

दरोगा भर्ती परीक्षा के मूल रिकार्ड तलब

Sat, 14 Mar 2015 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Sat, 14 Mar 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
सिविल पुलिस और पीएसी में 4010 उपनिरीक्षकों की भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा में व्हाइटनर का प्रयोग करने के वाले अभ्यर्थियों को साक्षात्कार में शामिल करने का फैसला सरकार के गले की हड्डी बन गया है। हाईकोर्ट ने परीक्षा से संबंधित मूल दस्तावेज तलब कर लिए हैं। कोर्ट ने जांच के लिए बनी कमेटियों की रिपोर्ट तथा वह ओएमआर शीट मंगा ली है, जिनमें व्हाइटनर या दस्तावेज का प्रयोग किया गया है। याचिका पर अगली सुनवाई 24 मार्च को होगी।
विज्ञापन

व्हाइटनर प्रयोग की शिकायत को लेकर अभ्यर्थी साकेत कुमार आदि ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है। याची के वकील सीमांत सिंह ने बताया कि सुनवाई कर रहे जस्टिस पीकेएस बघेल ने सरकार से जवाब मांगा था।
विज्ञापन


कोर्ट जानना चाह रही थी कि जब निर्देश पुस्तिका में व्हाइटनर और ब्लेड का प्रयोग वर्जित है तो किस प्रकार से ऐसी उत्तर पुस्तिकाओं को जांचा गया। बिना लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित किए अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए कैसे बुला लिया गया। प्रदेश सरकार ने बताया कि ओएमआर शीट पर व्हाइटनर या ब्लेड प्रयोग करने की जांच कराई जा रही है। दो स्वतंत्र एजेंसियों को जांच पर लगाया गया है। इनके काम की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। जांच कार्य में लगे लोगों को किसी प्रकार की भी इलेक्ट्रानिक डिवाइस भीतर ले जाने की इजाजत नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



उल्लेखनीय है कि दरोगा भर्ती के लिए मुख्य परीक्षा का आयोजन 14 नवंबर 2014 को किया गया। परीक्षा के निर्देश पुस्तिका में ही बताया गया था कि ओएमआर शीट पर व्हाटनर या ब्लेड लगाने वालों की कॉपियां नहीं जांची जाएंगी। आरोप है कि इसके बावजूद कुछ लोगों ने व्हाइटनर का प्रयोग किया और उनको लिखित परीक्षा में पास करके साक्षात्कार में बुला लिया गया। अधिवक्ता सीमांत सिंह का कहना था कि अधिकारियों की सांठ-गांठ से न सिर्फ व्हाइटनर लगाने वालों की उत्तर पुस्तिकाएं जांची गई बल्कि इसी की आड़ में तमाम चहेतों की कॉपियों में व्हाइटनर लगाकर उनके गलत सवालों को सही किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed