फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Inspector of Weights and Measures Department arrested red handed taking bribe

प्रयागराज : बाट-माप विभाग का इंस्पेक्टर रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

Fri, 29 Oct 2021 10:46 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 29 Oct 2021 10:46 PM IST
विज्ञापन
Inspector of Weights and Measures Department arrested red handed taking bribe
arrested demo - फोटो : सोशल मीडिया
बाट-माप विभाग का वरिष्ठ निरीक्षक जीतेंद्र कुमार झा 20 हजार की रिश्वत लेेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया गया। आरोप है कि माप-तौल के लाइसेंस के लिए उसने यह रकम मांगी थी। शिकायत पर विजिलेंस की टीम ने उसे पकड़ने के लिए जाल बिछाया और फिर उसे रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। फूलपुर थाने में मुकदमा दर्ज कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया है।
विज्ञापन


फूलपुर के मनिकापुर महजुदवा गांव के रहने वाले धीरेन्द्र कुमार सिंह पुत्र रामलखन सिंह ने माप तौल का लाइसेंस बनवाने के लिए बाट-माप विभाग का आवेदन किया था। आरोप है कि वरिष्ठ निरीक्षक विधिक माप विज्ञान जितेंद्र ने लाइसेंस बनाने के नाम पर उससे 20 हजार रुपये मांगे। उसने इसकी शिकायत विजिलेंस अफसरों से की। शिकायती प्रार्थनापत्र का सत्यापन कराए जाने पर प्रथमदृष्टया यह सही पाया गया। जिसके बाद विजिलेंस की ओर से आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया गया।
विज्ञापन


इसके तहत शुक्रवार को आरोपी इंस्पेक्टर को शिकायतकर्ता के जरिए फूलपुर के इफको गेस्टहाउस में बुलवाया गया। यहां जैसे ही आरोपी इंस्पेक्टर ने नगदी ली, विजिलेंस की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। साथ ही उसके कब्जे से नगदी भी बरामद कर ली। इसके बाद उसे फूलपुर थाने ले जाया गया जहां उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा-7 के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed