{"_id":"5f5296a18ebc3e532a4cb762","slug":"inspecter-suspended-in-fighting-with-woman-gym-trainer-city-desk-news-ald2854143189","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला जिम ट्रेनर से मारपीट मामले में दरोगा निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला जिम ट्रेनर से मारपीट मामले में दरोगा निलंबित
विज्ञापन
inspecter suspended in fighting with woman gym trainer
-अभियुक्तों की गिरफ्तारी में हीलाहवाली का आरोप, एसएसपी ने की कार्रवाई
प्रयागराज। करेली के जीटीबी नगर स्थित जिम में महिला फिटनेस ट्रेनर से मारपीट, अभद्रता मामले में शुक्रवार को विवेचक प्रेम कुमार को सस्पेंड कर दिया गया। आरोप है कि गंभीर प्रकरण होने के बावजूद उन्होंने अभियुक्तों की गिरफ्तारी में रुचि नहीं दिखाई। जिसके बाद इंस्पेक्टर की रिपोर्ट पर एसएसपी ने यह कार्रवाई की। उनके खिलाफ जांच भी शुरू करा दी गई है।
घटना 27 अगस्त को जीटीबी नगर स्थित फिटनेस जिम में हुई थी। यहां खुल्दाबाद के सुलतानपुर भवा निवासी युवती फिटनेस ट्रेनर है। जिससे दिन में 1:00 बजे के करीब जिम के भीतर घुसकर मारपीट की गई थी। घटना का वीडियो भी वायरल हुआ, जिसमें कुछ लोग उसे और उसकी बहन को लाठी-डंडों से पीटते नजर आए थे। पीड़िता ने उसी दिन घटना की शिकायत करेली थाने में की, जिसके बाद जीतू व दो अन्य युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। हालांकि कई दिन बीतने के बाद भी मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई। वीडियो वायरल हुआ तो हड़कंप मचा जिसके बाद आनन-फानन में 2 सितंबर को एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
शुक्रवार को इस मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में एसएसपी ने विवेचक प्रेम कुमार को निलंबित कर दिया। सूत्रों के मुताबिक, दरोगा को इंस्पेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर निलंबित किया गया। जिसमें बताया गया है कि प्रकरण गंभीर प्रवृत्ति का होने के बावजूद बार-बार कहने के बाद भी विवेचक ने अभियुक्तों की गिरफ्तारी में कोई रुचि नहीं दिखाई। एसएसपी अभिषेक दीक्षित ने बताया कि आरोपी दरोगा को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
छेड़छाड़ और हत्या के प्रयास की बढ़ाई गईं धाराएं
उधर इस मामले में करेली पुलिस ने छेड़छाड़ और हत्या के प्रयास की धाराएं भी बढ़ा दी हैं। बता दें कि पीड़िता की तहरीर पर 27 अगस्त को मारपीट गाली-गलौज धमकी समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। हालांकि विवेचना के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर इसमें छेड़छाड़ व हत्या के प्रयास की धाराओं की बढ़ोतरी की गई।