फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Innocent murdered after seeing unnatural sex, dead body found in ruins

सनसनीखेज खुलासा : अप्राकृतिक संबंध बनाते देख लेने पर कर दी मासूम की हत्या, खंडहर में मिला था शव

Sat, 30 Dec 2023 01:01 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 30 Dec 2023 01:01 PM IST
सार

यमुनापार इलाके के औद्योगिक थाना क्षेत्र के हल्दी गांव में आठ साल के मासूम की हत्या का खुलासा पुलिस ने घटना के दूसरे दिन ही कर दिया। हत्या के आरोप में पड़ोस में रहने वाले दो नाबालिगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। घटना का कारण जानकर पुलिस भी सन्न रह गई।

विज्ञापन
Innocent murdered after seeing unnatural sex, dead body found in ruins
तमीम उर्फ बाबू। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

औद्योगिक क्षेत्र थाना के बड़ी हल्दी गांव में मासूम तमीम (6) की हत्या में दो नाबालिग हिरासत में लिए गए हैं। दोनों पड़ोस के ही रहने वाले हैं। जांच पड़ताल के क्रम में यह बात भी सामने आई है कि मासूम ने दोनों को अप्राकृतिक संबंध बनाते देख लिया था। फिलहाल उनसे पूछताछ जारी है। उधर, पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार को परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह घर के पीछे खंडहर में मासूम का शव मिला था। उसके सिर व चेहरे पर जख्म के निशान थे। घटनास्थल पर खून से सना ईंट भी मिला, जिससे माना जा रहा है कि इसी से वार कर मासूम को मौत के घाट उतारा गया। जांच पड़ताल के क्रम में पुलिस ने गांव के ही कुछ संदिग्धों को बुलाकर पूछताछ की। इस दौरान दो किशोरों का नाम सामने आया। पता चला कि आखिरी बार मासूम को उनके साथ ही देखा गया था। दोनों पड़ोस के ही रहने वाले हैं।

विज्ञापन

Innocent murdered after seeing unnatural sex, dead body found in ruins
इसी खंडहर में मिला मासूम का शव। - फोटो : अमर उजाला।

हिरासत में लेकर पूछताछ में उगले राज

उन्हें बुलाकर पूछताछ की गई तो एक खुलासा यह हुआ कि जिस खंडहर में मासूम का शव मिला, वहां शाम को वह दोनों भी गए थे। यह भी बात सामने आई कि मासूम ने उन्हें अप्राकृतिक संबंध बनाते हुए देख लिया था। सूत्रों के मुताबिक, दोनों को हिरासत में लिया गया है और पुलिस उनसे पूछताछ में जुटी है। अफसर इस मामले में यही कह रहे हैं कि जांच जारी है। डीसीपी अभिनव त्यागी ने बताया कि जांच चल रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

चेहरे, सिर व पेट पर किए थे वार

हत्यारों ने चेहरे, सिर व पेट पर वार कर मासूम को मौत के घाट उतारा था। पोस्टमार्टम के दौरान उसके शरीर पर चार गहरे जख्म के निशान मिले हैं। इनमें से सिर व चेहरे पर लगी चोट ही उसके लिए घातक साबित हुई। बच्चे के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म जैसी कोई बात सामने नहीं आई है।

घर में मचा रहा कोहराम

उधर पोस्टमार्टम के बाद मासूम का शव घर लाए जाने पर कोहराम मच गया। माता-पिता समेत अन्य परिवारीजनों के आंसू थमने के नाम नहीं ले रहे थे। गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार किया गया। मासूम का पिता कामरान रामपुर चौराहे पर ग्राहक सेवा केंद्र चलाता है। उसका और मासूम की मां नवसीन को गहरा सदमा पहुंचा है। उनके दो बेटों में तमीम (6) छोटा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed