फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Innocent child fell into Ganga from Pipa bridge while taking selfie, mother and brother also washed away

Prayagraj News: सेल्फी लेते वक्त पीपा पुल से गंगा में गिरी मासूम, मां-भाई भी बहे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2025 09:28 AM IST
विज्ञापन
Innocent child fell into Ganga from Pipa bridge while taking selfie, mother and brother also washed away
फाफामऊ में शनिवार शाम सेल्फी लेते वक्त छह साल की मासूम गंगा में गिर गई। मां व भाई बचाने कूदे तो तेज बहाव की चपेट में आ गए। यह देख पीएसी बाढ़ राहत दल के तीन जवानों ने भी गंगा में छलांग लगा दी और तीनों को सकुशल बाहर निकाल लिया।
विज्ञापन

घटना शाम 5:30 बजे के करीब फाफामऊ में चंद्रशेखर आजाद सेतु से कुछ दूर पर गंगा में बने पीपा पुल पर हुई। प्लाटून कमांडर विशाल मिश्रा ने बताया कि यहां दिल्ली से आया एक परिवार स्नान के बाद पीपा पुल से होकर गुजर रहा था।
विज्ञापन

इनमें शालिनी सिंह (35), उनका बेटा आयुष्यमान (12) और बेटी अवनि (छह) व अन्य परिजन थे। अचानक अवनि पीपा पुल के किनारे पर खड़े होकर सेल्फी लेने लगी। इसी दौरान वह पीछे की ओर खिसकी और गंगा में जा गिरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाई आयुष्यमान उसे बचाने बढ़ा तो वह भी नदी में जा गिरा। यह देख मां शालिनी दोनों बच्चों को बचाने के लिए नदी में कूद गई। उन्होंने बच्चों को तो पकड़ लिया लेकिन तेज बहाव की चपेट में आ गईं। गनीमत रही कि कुछ दूर जाने के बाद ही तीनों ने पीपा पुल के पास सपोर्ट के लिए लगाए गए एक पीपे की रस्सी पकड़ ली।
उधर, घटना के बाद मौके पर चीखपुकार मच गई। यह देख घाट पर मौजूद पीएसी बाढ़ राहत दल 23वीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद के मुख्य आरक्षी जितेंद्र सिंह राणा, आरक्षी आकिल अंसारी व आरक्षी कृष्ण कुमार ने नदी में छलांग लगा दी। इसके बाद किनारे पर मौजूद अन्य सिपाहियों की मदद से तीनों को रस्सी के सहारे नदी से सकुशल बाहर निकाल लिया गया।
पीएसी के जवानों के इस साहसिक कृत्य की जमकर सराहना हुई। एक दिन पहले ही अरैल में पीएसी बाढ़ राहत दल के जवानों ने अरैल से नाव से छतनाग जा रहे परिवार को बचाया था। उनकी नाव बीच रास्ते पलट गई थी। डीआईजी मेला वैभव कृष्ण ने तीनों जवानों की सराहना करते हुए उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

11सीटीके02 : किला रोड बाजार के सामने बने सार्वजनिक शौचालय के बाहर लगी महिलाओं की लाइन।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed