फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   ink on finger was craze for selfie.

अंगुली पर लगाई स्याही, सोशल मीडिया में सेल्फी छायी

Mon, 13 May 2019 01:32 AM IST
Prayagraj Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 13 May 2019 01:32 AM IST
विज्ञापन
ink on finger was craze for selfie.
मुरादाबाद में चर्च के बाहर सेल्फी लेतीं युवतियां - फोटो : अमर उजाला/ ब्यूरो मुरादाबाद

लोकतंत्र के पर्व का जोश सोशल मीडिया में भी खूब नजर आया। वोट डालने के बाद तमाम लोगों ने अंगुली पर लगी स्याही वाली अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया में साझा की। युवा हो या फिर बुजुर्ग, तकरीबन सभी आयु वर्ग के लोगों ने मतदान के बाद सेल्फी तो ली ही, उसकी तस्वीर भी फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सअप आदि में साझा कर दी। कई ऐसे भी रहे जिन्होंने अपनी डीपी और स्टेट्स भी बदल दिया।

विज्ञापन


मतदान को लेकर उन वोटरों में ज्यादा क्रेज रहा जिन्होंने पहली बार लोकतंत्र के इस पर्व में भागीदारी की। तमाम छोटे बच्चे भी अपने माता पिता के साथ मतदान के लिए पहुंचे। आजाद नगर के डा. जितेंद्र द्विवेदी अपने माता-पिता एवं पत्नी डा. विनीता के साथ मतदान के लिए पहुंचे। मतदान के बाद पिता डा. राधेश्याम द्विवेदी, मां कमला के साथ सभी ने पोलिंग स्टेशन के बाहर सेल्फी  ली। इसी तरह कर्नलगंज इंटर कालेज में मतदान के बाद डा. शशांक ओझा ने अपने पिता डा. एलएस ओझा एवं  परिवार के अन्य सदस्यों के साथ सेल्फी लेकर सोशल मीडिया में अपनी फोटो पोस्ट कर दी। राजरूपपुर के अनिकेत श्रीवास्तव ने मतदान के बाद अपने व्हाटसअप की डीपी ही बदल दी। कुछ लोगों ने मतदाता जागरूकता के भी मैसेज पोस्ट किए। लाउदर रोड के अमित श्रीवास्तव ने ट्वीट किया कि मैने तो मतदान कर दिया, अब आपकी बारी। उत्तर मध्य रेलवे के उपमहाप्रबंधक  अमित मिश्र एवं उनकी  पत्नी नम्रता  मिश्र ने भी मतदान करने के बाद अन्य लोगों से मतदान करने की अपील की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed