{"_id":"5c97e321bdec2214065a584a","slug":"initiative-to-make-krishna-a-shared-candidate-from-phulpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"फूलपुर से कृष्णा को साझा उम्मीदार बनाने की पहल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फूलपुर से कृष्णा को साझा उम्मीदार बनाने की पहल
Mon, 25 Mar 2019 01:36 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 25 Mar 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
कृष्णा पटेल
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फूलपुर लोक सभा सीट पर दावेदारी के बाद अपना दल(कृष्णा) के नेताओं ने दिल्ली में डेरा डाल दिया है। कांग्रेस-अद(कृष्णा) की ओर से कृष्णा पटेल को इस सीट से साझा उम्मीदवार के रूप में प्रत्याशी बनाए जाने के आसार बढ़ गए हैं। कांग्रेस नेतृत्व से इसके लिए वार्ता अंतिम दौर में है। माना जा रहा है कि जल्द ही इस पर निर्णय ले लिया जाएगा।
कांग्रेस से गठबंधन के बाद पीलीभीत और गोंडा सीटें अद (कृष्णा) को पहले ही दी जा चुकी हैं। इसके बाद कांग्रेस के समक्ष सहयोगी दल ने फूलपुर सीट पर अपना दावा किया है। कहा जा रहा है कि पटे बाहुल्य सीट होने की वजह से कांग्रेस के रणनीतिकार भी इस दिशा में गंभीरता से विचार कर रहे हैं। कांग्रेस की महासचिव व पूर्वी यूपी की प्रभारी प्रियंका गांधी से वार्ता के बाद अद (कृष्णा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल व महासचिव पल्लवी पटेल दिल्ली पहुंच गई हैं। दोनों दलों के नेता इसका हल ढूंढने में लगे हैं। रविवार को कांग्रेस हाईकमान के साथ इस पर बैठक होने वाली थी, लेकिन अपरिहार्य कारणों से चर्चा स्थगित कर दी गई।
फिलहाल इस सीट से गठबंधन की साझा उम्मीदवार के रूप में कृष्णा पटेल को उतारे जाने की चर्चा तेज हो गई है। उल्लेखनीय है कि फूलपुर सीट से अपना दल के संस्थापक डॉ. सोनेलाल पटेल लगातार तीन बार लोस चुनाव लड़ चुके हैं। वोटों की गणित को देखते हुए यहां से पटेल उम्मीदवार उतारने की दिशा में कांग्रेस मन बना सकती है। अद(कृष्णा) की महासचिव पल्लवी पटेल ने बताया कि वाराणसी दौरे के समय ही प्रियंका गांधी से उनकी बात हुई थी। तब उन्होंने इस पर पहल करने के संकेत दिए थे। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता किशोर वार्ष्णेय ने भी रविवार को इसकी पुष्टि की। उनके मुताबिक फूलपुर से कृष्णा पटेल को उम्मीदवार बनाने पर पार्टी विचार कर रही है। हफ्ते भर के भीतर इस पर निर्णय लिया जा सकता है।