फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Information of many close friends found from Atiq's driver-scribe, raid in search

उमेश पाल हत्याकांड : अतीक के ड्राइवर-मुंशी से मिली कई करीबियों की जानकारी, तलाश में दबिश

Fri, 24 Mar 2023 06:24 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 24 Mar 2023 06:24 AM IST
सार

अतीक अहमद के ड्राइवर कैश अहमद और मुंशी राकेश उर्फ लाला से पुलिस को गिरोह के कई सफेदपोश करीबियों के बारे में जानकारी मिली है। अब उनकी तलाश की जा रही है। बुधवार की रात कई जगह दबिश भी दी गई।

विज्ञापन
Information of many close friends found from Atiq's driver-scribe, raid in search
Prayagraj News : अतीक अहमद के दफ्तर से गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

अतीक अहमद के ड्राइवर कैश अहमद और मुंशी राकेश उर्फ लाला से पुलिस को गिरोह के कई सफेदपोश करीबियों के बारे में जानकारी मिली है। अब उनकी तलाश की जा रही है। बुधवार की रात कई जगह दबिश भी दी गई। मुंशी और ड्राइवर समेत पुलिस ने अतीक के पांच गुर्गे पकड़े थे। उनकी निशानदेही पर साढ़े 74 लाख रुपये और दस असलहे भी बरामद हुए थे। जेल भेजने से पहले पुलिस ने उनसे घंटों पूछताछ की थी। 

विज्ञापन


मुंशी और ड्राइवर ने बताया था कि अतीक के घर आने जाने वालों में कई सफेदपोश भी हैं जिनके नाम अभी तक किसी आपराधिक घटना में नहीं आया है। ये लोग जमीन के धंधे में भी लिप्त नहीं है लेकिन अतीक के पैसों से ही उनका धंधा चलता है। ऐसे कई लोगों के बारे में पता चला है जो बिल्डर हैं, जो व्यवसायी हैं, जो बड़े दुकानदार हैं। उनके धंधे में आधे के पार्टनर अतीक अहमद हैं। कहीं इसकी कोई लिखापढ़ी भी नहीं है। अब पुलिस ऐसे लोगों को हिरासत में लेकर उनके धंधे के बारे में पूछताछ करेगी।
विज्ञापन


नफीस-रुखसार से पूछताछ
उमेश पाल हत्याकांड में प्रयुक्त क्रेटा के पुराने और नए मालिक नफीस व रुखसार अहमद से बृहस्पतिवार को भी पूछताछ जारी रही। पुलिस गाड़ी बुकिंग करने वाले की तलाश में है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed