फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Inflation , twenty per cent increase in school fees

महंगाई की मार, स्कूलों में बीस फीसदी तक बढ़ी फीस

Sat, 02 Apr 2016 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 02 Apr 2016 01:29 AM IST
विज्ञापन
Inflation , twenty per cent increase in school fees
स्कूल फीस में बढ़ोत्तरी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
महंगाई की मार झेल रहे अभिभावकों को अप्रैल में बढ़ी महंगाई दर के साथ स्कूलों में बढ़ी फीस बड़ा झटका दे रही है। निजी कंपनियों में नौकरी करने वालों के वेतन में मात्र पांच से छह फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। महंगाई दर में 10 से 12 फीसदी की बढ़ोतरी देखी जा रही है, जबकि शहर के पब्लिक एवं कान्वेंट स्कूलों में नए शैक्षिक सत्र से फीस में 10 से 20 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी गई है।
विज्ञापन


शहर के पब्लिक स्कूलों ने हर वर्ष फीस में बढ़ोतरी करके दो वर्ष में एक महीने की फीस में लगभग 500 रुपये की वृद्धि कर दी है। स्कूलों की मनमानी वसूली से दो बच्चों को स्कूलों में दाखिला दिलाने वाले माता-पिता पर बड़ी मार पड़ी है। नौकरी पेशा अभिभावको का अप्रैल माह का पूरा वेतन बच्चों की फीस एवं किताबों की भेंट चढ़ रहा है।

विज्ञापन


शहर के पब्लिक एवं कान्वेंट स्कूलों में नए सत्र में फीस में 10 से 20 फीसदी फीस बढ़ा दी गई है। अभिभावकों का कहना है कि स्कूल प्रबंधन बच्चों से फीस के नाम अनेक मदों में वसूली तो करता है, परंतु यह सुविधा बच्चों को नहीं दी जाती हैं। शहर के कुछ स्कूल तो फीस में 20 फीसदी से अधिक की बढ़ोतरी कर रहे हैं, वहीं इसी शहर में दूसरे कुछ स्कूल ऐसे भी हैं जहां फीस में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

- हाल के वर्षों में महंगाई बड़ी तेजी से बढ़ी है। इस अनुपात में निजी कंपनियों ने वेतन नहीं बढ़ाया है। इस कारण से स्कूलों की ओर से बढ़ाई जाने वाली फीस अभिभावकों पर बोझ बन गई है। विद्यालयों ने मनमाने तरीके से लाभ कमाने के लिए अभिभावकों पर बढ़ी फीस थोप दी है।

- कुलदीप मिश्र, अभिभावक (निजी क्षेत्र में काम करने वाले)


- विद्यालयों में बच्चों को सुविधा के नाम पर कोई भी सामग्री उपलब्ध नहीं कराई जाती बल्कि, इसके विपरीत फीस में मनमाने तरीके से बढ़ोतरी हो गई। स्कूलों में शिक्षकों के वेतन में नाममात्र की वृद्धि करके बच्चों से हर महीने पांच सौ रुपये अतिरिक्त वसूले जा रहे हैं। उनका कहना है कि निजी स्कूल फीस में जितनी वृद्धि कर रहे हैं, उतनी बढ़ोतरी तो सरकारी कर्मचारियों के वेतन में भी नहीं हुई है।


अमित मालवीय, सामाजिक कार्यकर्ता

- सरकारी एवं निजी कंपनियों में होने वाली वेतन वृद्धि के विपरीत स्कूल वाले फीस में 20 फीसदी की वृद्धि कर रहे हैं। सरकार ने महंगाई दर में मात्र 10 से 12 फीसदी की बढ़ोतरी की है। सरकार का निर्देश है कि स्कूल की कास्टिंग करके सूचकांक तय किया जाए और वसूली गई फीस के हिसाब से शिक्षकों को वेतन एवं बच्चों को सुविधा प्रदान करें।
- आरपी शुक्ला, सीए

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed