उपलब्धि : इंद्रनील घोष त्रिपुरा राज्य फुटबॉल टीम के गोलकीपर प्रशिक्षक नियुक्त
भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) के तत्वावधान में 13 से 22 अक्तूबर तक कोल्हापुर (महाराष्ट्र) में संतोष ट्रॉफी सीनियर राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता होने जा रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नार्दन फुटबॉल एकेडमी के मुख्य प्रशिक्षक इंद्रनील घोष को त्रिपुरा सीनियर राज्य फुटबॉल टीम का गोलकीपर प्रशिक्षक नियुक्त किया गया है। भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) के तत्वावधान में 13 से 22 अक्तूबर तक कोल्हापुर (महाराष्ट्र) में संतोष ट्रॉफी सीनियर राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता होने जा रही है। इसके लिए नॉर्दन फुटबॉल अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक इंद्रनील घोष को त्रिपुरा सीनियर राज्य फुटबॉल टीम का गोलकीपर प्रशिक्षक नियुक्त किया गया हैI इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में कुल 28 राज्य एवं दो केंद्र शासित प्रदेश की फुटबॉल टीमें प्रतिभाग कर रही हैंI
इंद्रनील इससे पहले भी कई राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिताओं में हिमाचल प्रदेश, लक्ष्यदीप के साथ ही साथ इलाहाबाद विश्वविद्यालय, मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय तकनीकी संस्थान उत्तर प्रदेश, प्रयागराज मंडल के भी प्रशिक्षक रह चुके हैं I इंद्रनील की इस उपलब्धि पर विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल के निदेशक अभिषेक तिवारी, प्रधानचार्य दिनेश कुमार श्रीवास्तव, डॉ. शैलेश वर्मा, एजीयूपी फुटबॉल प्रशिक्षक संजय भट्टाचार्य, सुनील निगम, सुशील कुमार ने शुभकामनाएं दीं I