फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Indranil appointed coach for national competition, players congratulate him for this achievement

Sports News : इंद्रनील त्रिपुरा फुटबॉल टीम के सहायक प्रशिक्षक नियुक्त, उपलब्धि के लिए खिलाड़ियों ने दी बधाई

Thu, 30 Oct 2025 06:04 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 30 Oct 2025 06:04 PM IST
सार

भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) के तत्वावधान में आगामी  एक से 12 नवंबर तक नारायणपुर छत्तीसगढ़ में आयोजित होने जा रही सब जूनियर राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए प्रयागराज के नॉर्दन फुटबॉल अकादमी के फुटबॉल प्रशिक्षक इंद्रनील घोष को त्रिपुरा राज्य फुटबॉल टीम का सहायक प्रशिक्षक नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन
Indranil appointed coach for national competition, players congratulate him for this achievement
इंद्रनील घोष, फुटबॉल प्रशिक्षक। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) के तत्वावधान में आगामी  एक से 12 नवंबर तक नारायणपुर छत्तीसगढ़ में आयोजित होने जा रही सब जूनियर राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए प्रयागराज के नॉर्दन फुटबॉल अकादमी के फुटबॉल प्रशिक्षक इंद्रनील घोष को त्रिपुरा राज्य फुटबॉल टीम का सहायक प्रशिक्षक नियुक्त किया गया है। इस राष्ट्रीय लीग कम नॉक आउट  प्रतियोगिता में ग्रुप बी में त्रिपुरा की टीम का सामना अरुणाचल प्रदेश, अंडमान निकोबार, चंडीगढ़  से नारायणपुर के राम कृष्ण मिशन फुटबॉल मैदान पर खेलेगी I यह जानकारी त्रिपुरा फुटबॉल एसोसिएशन के सचिव अमित चौधरी ने लिखित पत्र में दिया।

विज्ञापन


इंद्रनील इससे पहले भी पिछले दो वर्ष से संतोष ट्रॉफी सीनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए  त्रिपुरा टीम के गोलकीपर प्रशिक्षक के तौर पर काम कर चुके हैं। कई राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिताओ में उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, लक्ष्यदीप  के साथ ही साथ इलाहाबाद विश्वविद्यालय, मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय तकनीकी संस्थान उत्तर प्रदेश, प्रयागराज मंडल के भी प्रशिक्षक रह चुके हैं I इंद्रनील की इस उपलब्धि पर विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल के निदेशक अभिषेक तिवारी, प्रधानचार्य दिनेश कुमार श्रीवास्तव, डॉ. शैलेश वर्मा, डॉ. सर्वेश गुप्ता, सुप्रतीक चटर्जी, फुटबॉल प्रशिक्षक संजय भट्टाचार्य, सुनील निगम, सुशील कुमार ने शुभकामनाएं दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed