फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Indira Marathon in the name of Indira her picture missing from the banner, remains a topic of discu

इंदिरा मैराथन : इंदिरा के नाम पर मैराथन, बैनर से उन्हीं की तस्वीर गायब, बना रहा चर्चा का विषय

Sat, 19 Nov 2022 08:21 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 19 Nov 2022 08:21 PM IST
सार

मंच के पीछे लगे बड़े से बैनर और स्टेडियम में जगह-जगह लगे बैनर में सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव की तस्वीर ही नजर आई।

विज्ञापन
Indira Marathon in the name of Indira her picture missing from the banner, remains a topic of discu
Prayagraj News : इंदिरा मैराथन के लिए बने बैनर में इंदिरा गांधी की तस्वीर ही नहीं। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में आयोजित 37वीं अखिल भारतीय इंदिरा मैराथन के समापन समारोह में शामिल होने पहुंचे शहर के खेल प्रेमियों के बीच यह मुद्दा चर्चा का विषय रहा कि जिसके नाम पर यह मैराथन आयोजित की जा रही है, उसकी तस्वीर कहां है। 

विज्ञापन



मंच के पीछे लगे बड़े से बैनर और स्टेडियम में जगह-जगह लगे बैनर में सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव की तस्वीर ही नजर आई। न सिर्फ आयोजन स्थल, बल्कि शहर में इंदिरा मैराथन को लेकर जगह-जगह लगाए गए पोस्टर-बैनर में भी यह कमी नजर आई। कोविड के कारण वर्ष 2020 में इंदिरा मैराथन का आयोजन नहीं किया जा सका था। 

विज्ञापन

बीते वर्ष हुई मैराथन में भी धावकों और मैराथन के लिए कोई घोषणा नहीं की गई थी। इस बार हुई मैराथन को लेकर भी शहर के खेल प्रेमी उत्साहित थे। उन्हें उम्मीद थी कि खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे तो मैराथन को कुछ न कुछ देकर ही जाएंगे। मंत्री ने समारोह के दौरान मंच पर रखे इंदिरा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया, लेकिन मैराथन के लिए कोई घोषणा नहीं की।

मैराथन में धावकों की संख्या कम होने के पीछे भी यही वजह मानी जा रही है। बीते वर्ष के मुकाबले इस बार धावकों की संख्या कम रही। साथ ही इस बार प्रायोजकों की संख्या भी काफी सीमित रही, जबकि पूर्व के मैराथन में पूरा स्टेडियम प्रायोजकों के पोस्टर-बैनर से पटा रहता था। कई धावकों का कहना था कि महंगाई के इस दौर में पुरस्कार राशि बढ़ाए जाने की जरूरत है। खेल विभाग और सरकार को इस पर विचार करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed