फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Indira Marathon 2025: Runners will be monitored from 50 points during the 42.195 km race

indira marathon 2025 : 42.195 किमी दौड़ में 50 पाॅइंट से रहेगी धावकों पर निगरानी, 54 स्थलों पर रहेगी पुलिस

Mon, 17 Nov 2025 09:58 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 17 Nov 2025 09:58 PM IST
सार

एथलेटिक्स संघ, जिला प्रशासन व खेल विभाग की ओर से 40वीं अखिल भारतीय प्राइजमनी इंदिरा मैराथन का आयोजन 19 नवंबर को भव्य तरीके से होगा।

विज्ञापन
Indira Marathon 2025: Runners will be monitored from 50 points during the 42.195 km race
इंदिरा मैराथन के संबंध में पत्रकारों से बातचीत करते डीएम मनीष कुमार वर्मा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

एथलेटिक्स संघ, जिला प्रशासन व खेल विभाग की ओर से 40वीं अखिल भारतीय प्राइजमनी इंदिरा मैराथन का आयोजन 19 नवंबर को भव्य तरीके से होगा। विकास भवन में सोमवार को डीएम ने बताया कि 42.195 किमी मैराथन मार्ग पर बने 50 पाॅइंट से धावकों पर निगरानी होगी। मार्ग के गड्ढों को मंगलवार तक भरने के साथ ही सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने का निर्देश दिया गया।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 54 स्थलों पर पुलिस तैनाती रहेगी। मैराथन में 18 वर्ष से ऊपर का कोई भी धावक हिस्सा ले सकता है। मार्ग पर जलपान के 16 बूथ बनेंगे। हर किमी पर इंडीकेटर बोर्ड लगाए जाएंगे। मार्ग पर एंबुलेंस और डॉक्टरों की टीम भी गश्त करेगी। मैराथन के रूट में कोई भी परिवर्तन नहीं किया गया है। दौड़ सुबह छह बजे मुख्य अतिथि मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल आनंद भवन से रवाना करेंगी।
विज्ञापन


धावक इविवि चौराहा, एलनगंज मार्ग, एनसीसी गेट, आबकारी ऑफिस, ट्रैफिक पुलिस लाइन चौराहा, मेयोहाल चौराहा, एजी ऑफिस चौराहा, इंदिरा गांधी चौराहा, पोलो ग्राउंड, हाईकोर्ट, पत्थर गिरजाघर, हनुमान मंदिर, सीएमपी कॉलेज, बैहराना, नया यमुना पुल, चाका ब्लॉक, दांदूपुर पेट्रोल पंप तक जाएंगे। वापसी में इसी मार्ग से होते हुए धावक मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में समापन स्थल पर पहुचेंगे। इसके बाद स्टेडियम में खेल निदेशक आरपी सिंह और डीएम पुरस्कार वितरण करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

विजेता को मिलेगा दो लाख रुपये का पुरस्कार

प्रथम विजेता को दो लाख, दूसरे स्थान के धावक को एक लाख और तीसरे स्थान के धावक को 75 हजार का पुरस्कार दिया जाएगा। चार से लेकर 14वें स्थान तक के धावक को सांत्वना पुरस्कार के तहत 10-10 हजार रुपये दिए जाएंगे। यह दोनों वर्ग महिला व पुरुष के लिए होगा। निर्धारित समय से पहले समापन स्थल तक पहुंचने वाले सभी धावकों को प्रमाणपत्र दिए जाएंगे।

धावकों को मिलेगा जीपीएस चिप

डीएम ने बताया कि इस बार सभी प्रतिभागियों को जीपीएस चिप दी जाएगी। इसकी मदद से धावक की वास्तविक दूरी, समय और उसकी गति का सटीक रिकॉर्ड रखा जाएगा। इससे प्रतियोगिता और भी पारदर्शी होगी।

आज धावकों को दिया जाएगा बिब नंबर

क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी प्रेम कुमार ने बताया कि मंगलवार को धावकों को बिब नंबर दिया जाएगा। जिससे उन्हें किसी भी दिक्कत का सामना न करना पड़े। धावक मंगलवार रात तक रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed