{"_id":"6701d0385da647c75407caf5","slug":"indigo-server-stalled-chaos-in-the-airport-allahabad-news-c-3-1-ald1024-472259-2024-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: इंडिगो का सर्वर ठप, एयरपोर्ट में मची अफरा तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: इंडिगो का सर्वर ठप, एयरपोर्ट में मची अफरा तफरी
विज्ञापन
विमानन कंपनी इंडिगो का सर्वर डाउन होने से शनिवार को प्रयागराज एयरपोर्ट में अफरातफरी मच गई। इस दौरान यात्रियों का बोर्डिंग पास बनने में काफी वक्त लगा। प्रयागराज से संचालित तमाम विमान सेवा भी इसका असर दिखा। दिल्ली, मुंबई, लखनऊ एवं रायपुर जाने वाली उड़ान का आवागमन दोनों ओर से ही लेट रहा। इससे यात्रियों को दिक्कत हुई।
बताया जा रहा है कि शनिवार दोपहर 12 बजे के आसपास एयरलाइंस का सिस्टम ठप हुआ। इस दौरान लोग एयरलाइन के टिकट की ऑनलाइन बुकिंग और चेक-इन नहीं कर पा रहे थे। बताया जा रहा है कि यह स्थिति देश भर के उन सभी एयरपोर्ट की रही, जहां से इंडिगो की विमान सेवा है। प्रयागराज एयरपोर्ट पर भी इंडिगो के काउंटर पर यात्रियों की कतार लग गई। बुकिंग और चेक-इन करने में आ रही समस्या से यात्रियों का काफी समय भी लगा। हालांकि बाद में इंडिगो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सिस्टम सही होने की जानकारी दी।