{"_id":"576999ed4f1c1bcb63b484c1","slug":"indians-remain-healthy-will-only-build-strong-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"देशवासी रहेंगे स्वस्थ, तभी होगा सशक्त भारत का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देशवासी रहेंगे स्वस्थ, तभी होगा सशक्त भारत का निर्माण
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Wed, 22 Jun 2016 01:31 AM IST
विज्ञापन
प्रदेश अध्यक्ष केशव मौर्य
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि लोग अब योग के महत्व को समझे। इसे अपनाएं और तमाम रोग भगाएं। उन्होंने कहा कि देशवासी रहेंगे स्वस्थ, तभी सशक्त भारत का निर्माण हो सकेगा। केशव मौर्य ने मंगलवार को शहर में आयोजित तमाम योग शिविरों में भाग लेने के दौरान लोगों को योग अपनाकर स्वस्थ रहने का संदेश दिया।
प्रदेश अध्यक्ष ने मुख्य रूप से चंद्रशेखर आजाद पार्क, प्रयाग संगीत समिति, क्रियायोग संस्थान झूंसी आदि में आयोजित योग शिविरों में योगा एवं प्राणायाम किया। इस मौके पर आयोजित संगोष्ठी में केशव ने कहा कि योग से न केवल तनाव दूर होता है बल्कि मन, मस्तिष्क और आत्मा तीनों निर्मल हो जाती है। संगीत समिति में आयोजित योगा कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने विश्व को जगा दिया है। यहां उन्होंने शिविर के आयोजक डा. बीबी अग्रवाल और डा. एलएस ओझा के प्रति आभार भी जताया।
उधर भाजपा के अन्य नेताओं की ओर से भी शहर के तमाम स्थानों पर योग शिविर आयोजित कराया गया। भाजपा नेता सुबोध सिंह ने भारत स्काउट गाइड इंटर कालेज में डा. रामचंद्र और रेखा सिंह के साथ योग शिविर में लोगों को योगाभ्यास करवाया तो वहीं शशांक त्रिपाठी ने सुबह शहर के कई जिम में जाकर युवाओं के साथ योगाभ्यास किया। भाजपा नेता विजय मिश्र ने भी कई योग शिविरों में शिरकत कर लोगों को योग से होने वाले फायदों के बारे में बताया।
विज्ञापन
उधर संगीत समिति में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्रीय प्रचारक अजय, विभाग प्रचारक मनोज, नगर अध्यक्ष अवधेश गुप्ता, शशि वार्ष्णेय, डा. मिलन मुखर्जी, कुंज बिहारी मिश्र, मनोज कुशवाहा, आनंद सोनकर, उमेश द्विवेदी, अमर वैश्य मुन्ना भइया आदि ने योग दिवस कार्यक्रम में शिरकत कर लोगों को नियमित रूप से योग करने की अपील की। उधर भारत विकास परिषद मंगलम शाखा की ओर से योगाभ्यास कार्यक्रम रसूलाबाद स्थित चिन्मय मिशन आश्रम में किया गया। यहां शिवनंदन गुप्ता, शीतला प्रसाद पांडेय, विजय झा, अमित श्याम गुप्ता, आशीष गुप्ता आदि मौजूद रहे।
प्रयाग संगीत समिति में भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मंगलवार को मधुमेह, कोलेस्ट्राल, थायराइड, यूरोपैथी फूड केयर, बोन डेन्स्टी, अस्थमा, ईसीजी आदि की नि:शुल्क जांच की गई। यहां डा. राकेश चंद्रा, डा. जय प्रकाश एवं डा. शिवि सिंह ने कुल 1425 मरीजों का परीक्षण एवं परामर्श दिया।
केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति मंगलवार को योग शिविर में भाग लेने के बाद भाजपा नेता विजय मिश्र के घर गई। दरभंगा कालोनी स्थित विजय मिश्र के आवास में वे काफी देर तक रुकी। इस दौरान उन्होंने दोपहर का खाना भी वहीं खाया। उसके बाद साध्वी खागा के लिए रवाना हो गई।