{"_id":"615f183f8ebc3e61ec56f51e","slug":"indian-railway-railways-changing-timings-of-five-trains-including-sarnath","type":"story","status":"publish","title_hn":"indian railway : सारनाथ समेत रेलवे बदल रहा पांच ट्रेनों का समय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
indian railway : सारनाथ समेत रेलवे बदल रहा पांच ट्रेनों का समय
Thu, 07 Oct 2021 09:24 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 07 Oct 2021 09:24 PM IST
विज्ञापन
ट्रेन की सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रयागराज जंक्शन और प्रयागराज छिवकी से गुजरने वाली पांच ट्रेनों का समय बदलने जा रहा है। इसमें इंदौर-हावड़ा, भागलपुर-सूरत, गांधीनगर कैपिटल-वाराणसी का समय 14 अक्तूबर और दुर्ग-छपरा सारनाथ अप एवं छपरा-दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस का समय में बदलाव 13 अक्तूबर से हो जाएगा। एनसीआर के सीपीआरओ डॉ. शिवम शर्मा ने बताया कि संशोधित समय सारिणी बृहस्पतिवार को जारी कर दी गई।
विज्ञापन
इन ट्रेनों का बदल रहा समय
गाड़ी संख्या एवं नाम संशोधित समय स्टेशन का नाम
02911 इंदौर-हावड़ा, शाम 4.35-4.40 बजे, प्रयागराज छिवकी
09148 भागलपुर-सूरत , शाम 7.00-7.05 बजे, प्रयागराज छिवकी
05160 दुर्ग-छपरा सारनाथ एक्स., दोपहर 12.10-12.35 बजे , प्रयागराज जंक्शन
05159 छपरा-दुर्ग सारनाथ एक्स., दोपहर 3.15-3.35 बजे, प्रयागराज जंक्शन
04274 गांधीनगर कैपिटल-वाराणसी, रात 8.35-8.40 बजे, प्रयागराज जंक्शन
संभावित कोहरे को लेकर रेलवे ने निरस्त की पांच जोड़ी ट्रेन
संभावित कोहरे को देखते हुए रेलवे द्वारा दिसंबर के पहले सप्ताह से पांच जोड़ी ट्रेनों को निरस्त किया जा रहा है। इसके अलावा कुछ ट्रेनों
के फेरे भी रेलवे कम कर रहा है। यह व्यवस्था फरवरी 2022 के आखिरी सप्ताह तक प्रभावी रहेगी। बृहस्पतिवार को उत्तर मध्य रेलवे द्वारा निरस्त की जाने वाली ट्रेनों की सूची जारी की गई।
विज्ञापन
जो ट्रेनें निरस्त की जा रही हैं, उसमें से तीन जोड़ी ट्रेनों का संचालन प्रयागराज जंक्शन के रास्ते हो रहा है। उधर, जिन सात जोड़ी ट्रेनों के फेरे कम किए गए हैं उसमें 02393/02394 राजेंद्र नगर-पटना, 02397/02398 महाबोधि एक्सप्रेस, 02561/02562 स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस, 02553/02554 नई दिल्ली-सहरसा प्रमुख रूप से शामिल है।
विज्ञापन
प्रयागराज जंक्शन आने वाली ये ट्रेन रहेंगी निरस्त
01106 झांसी-कोलकाता, तीन दिसंबर से 25 फरवरी 22 तक।
01105 कोलकाता-झांसी, पांच दिसंबर से 27 फरवरी 22 तक।
02583 हटिया-आनंद विहार, 30 नवंबर से 28 फरवरी 22 तक।
02584 आनंद विहार-हटिया, एक दिसंबर से एक मार्च 22 तक।
02585 सांतरागाछी-आनंद विहार, छह दिसंबर से 28 फरवरी 22 तक।
02586 आनंद विहार-सांतरागाछी, सात दिसंबर से एक मार्च 22 तक।