फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Indian officials on the target of 14 girls of Pakistani intelligence, instructions to be vigilant

Pakistan Intelligence Operativ : पाक की 14 लड़कियों के निशाने पर भारतीय अधिकारी, खुफिया विभाग ने किया अलर्ट

Fri, 30 Jun 2023 04:19 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 30 Jun 2023 04:19 PM IST
सार

हिंदू नाम और भारतीय मोबाइल नंबर की वजह से अक्सर अधिकारी उनकी फ्रेंड लिस्ट में शामिल हो जाते हैं। प्रदेश अभिसूचना मुख्यालय ने 26 जून को सभी पुलिस प्रमुखों को पत्र भेजकर लड़कियों की फोटो, यूआरएल और मोबाइल नंबरों की सूची भेजी है।

विज्ञापन
Indian officials on the target of 14 girls of Pakistani intelligence, instructions to be vigilant
पाकिस्तान इंटेलीजेंस आपरेटिव। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

पाकिस्तान इंटेलिजेंस ऑपरेटिव (पीआईओ) ने सोशल मीडिया (फेसबुक, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम, टेलीग्राम और लिंक्डइन) पर 14 खूबसूरत लड़कियों का गिरोह बनाया है। गिरोह के निशाने पर भारतीय सेना, अर्द्धसैनिक बल, राज्यों के पुलिस अधिकारी और वैज्ञानिक हैं।

विज्ञापन


हिंदू नाम और भारतीय मोबाइल नंबर की वजह से अक्सर अधिकारी उनकी फ्रेंड लिस्ट में शामिल हो जाते हैं। प्रदेश अभिसूचना मुख्यालय ने 26 जून को सभी पुलिस प्रमुखों को पत्र भेजकर लड़कियों की फोटो, यूआरएल और मोबाइल नंबरों की सूची भेजी है। कहा गया है कि सभी अधिकारियों को ब्रीफ करें। यह सुनिश्चित करें कि उपरोक्त लड़कियां उनकी फ्रेंड लिस्ट में नहीं हैं।
विज्ञापन


अभिसूचना विभाग उत्तर प्रदेश के एसपी विनय चंद्रा ने 26 जून को सभी जिलों के प्रमुखों के साथ रेलवे पुलिस अधीक्षकों और प्रदेश के सभी इंटेलिजेंस विभागों को पत्र भेजा है। पत्र में बताया गया है कि पाकिस्तान इंटेलिजेंस ऑपरेटिव ने भारतीय नंबर, छद्म नाम और खूबसूरत लड़कियों की फोटो का प्रयोग कर विभिन्न सोशल मीडिया साइट पर कई एकाउंट बनाए हैं। सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर राज्य पुलिस तथा अन्य सुरक्षा संबंधी अधिकारियों व उनके परिजनों को हनीट्रैप के जरिये ब्लैकमेल किया जा रहा है या दोस्ती कर गोपनीय सूचनाएं ली जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचनाएं न देने पर भी स्पाईवेयर लिंक के माध्यम से डाटा हैकिंग की जा रही है। पत्र में न सिर्फ अधिकारियों बल्कि उनके परिजनों को भी जागरूक करने के लिए कार्रवाई करने को कहा गया है। अधिकारियों से अपेक्षा की गई है कि वे सभी अधीनस्थ अधिकारियों को इस संबंध में ब्रीफ करें और सुनिश्चित करें कि इन यूआरएल, नाम और मोबाइल वाली कोई लड़की उनकी फ्रेंड लिस्ट में तो नहीं शामिल है।

आईएसआई की ही विंग है पीआईओ
पाकिस्तान इंटेलिजेंस ऑपरेटिव की कुख्यात खुफिया एजेंसी आईसीआई की ही एक विंग है। आईएसआई के ही जासूसों ने भारत के विरुद्ध इसे सोशल मीडिया के लिए तैयार किया है। पाकिस्तान में रहते हुए ही भारतीय मोबाइल नंबरों और भारतीय नामों वाली लडकियों के माध्यम से भारतीय अधिकारियों को फंसाया जाता है। पाकिस्तानी जासूस किसी भी हद तक जा सकते हैं। वे लड़कियों से आडियो और वीडियो कॉलिंग कराके भारतीय अधिकारियों को ब्लैकमेल करते हैं। पैसों का भी लालच दिया जाता है। जो इनमें नहीं फंसते स्पाइवेयर लिंक के माध्यम से उनके मोबाइल का डाटा हैक कर जासूसी की जाती है।

14 नामों की सूची, फोटो, यूआरएल और मोबाइल नंबर भेजे गए

इंटेलिजेंस एजेंसियों ने पीआईओ की 14 लड़कियों के नाम, फोटो, नंबर, यूआरएल और मोबाइल भी पत्र के साथ भेजे हैं। सभी नाम और नंबर भारतीय हैं। उनकी टाइम लाइन पर अक्सर सैनिक गतिविधियों की फोटो दिखती हैं। फ्रेंड लिस्ट में अधिकतर नाम सेना और अर्द्धसैनिक बलों के हैं। इनकी प्रोफाइल में पर्सनल फोटो नहीं हैंं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed