फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Independence Day: 70 percent tricolor stock exhausted, estimated turnover worth crores

Independence Day : 70 फीसदी तिरंगे का स्टॉक खत्म, करोड़ों के कारोबार का अनुमान, टोपी-टीशर्ट की जबर्दस्त डिमांड

Wed, 14 Aug 2024 07:35 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 14 Aug 2024 07:35 AM IST
सार

जीरो रोड के वस्त्र सज्जा और तिरंगा कारोबारी राजेश चौरसिया बताते हैं कि प्रयागराज से तिरंगा मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ तक जा रहा है। इस बार पांच करोड़ रुपये से अधिक का तिरंगे का कारोबार होने की उम्मीद है। मंगलवार से हर घर तिरंगा अभियान को लेकर दुकानें सज गई हैं।

विज्ञापन
Independence Day: 70 percent tricolor stock exhausted, estimated turnover worth crores
स्वतंत्रता दिवस के लिए चौक बाजार में ध्वज की खरीदारी करती महिला। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

शहर से लेकर देहात तक स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पूरा बाजार तिरंगामय हो गया है। पीएम नरेंद्र मोदी के हर घर तिरंगा अभियान के संदेश का असर है कि खरीदारी के लिए दुकानों पर लोगों की भीड़ लगी है। जिले के थोक कारोबारियों के मुताबिक तिरंगे का 70 फीसदी स्टॉक खत्म हो चुका है। इस बार 50 लाख तिरंगे की बिक्री का अनुमान है।

विज्ञापन

जीरो रोड के वस्त्र सज्जा और तिरंगा कारोबारी राजेश चौरसिया बताते हैं कि प्रयागराज से तिरंगा मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ तक जा रहा है। इस बार पांच करोड़ रुपये से अधिक का तिरंगे का कारोबार होने की उम्मीद है। मंगलवार से हर घर तिरंगा अभियान को लेकर दुकानें सज गई हैं। बच्चों ने बैलून, हेयरबैंड, बैज की खूब खरीदारी शुरू की है। वहीं, लोगों ने बाइक पर लगाने के लिए छोटे तिरंगे, कार पर बड़े साइज के तिरंगे की भी जमकर खरीदारी की।

विज्ञापन


चौक, कटरा, सिविल लाइंस, जानसेनगंज में दिल खोलकर लोगों ने तिरंगा खरीदा। सरकारी और अर्द्धसरकारी, निजी भवनों में तिरंगा फहराने के लिए लोगों ने खरीदारी की। स्वतंत्रता दिवस पर गली-मोहल्लों और पार्कों में भी विभिन्न कार्यक्रम होंगे। जिसकी तैयारियां जोरों पर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Independence Day: 70 percent tricolor stock exhausted, estimated turnover worth crores
अटाला स्थित मदरसा दारुल उलूम में स्वतंत्रता दिवस को लेकर बच्चों को झंडे वितरित करते मौलाना। - फोटो : अमर उजाला।

20 रुपये से एक हजार तक मिल रहा तिरंगा
 

बाजार में 20 रुपये से लेकर एक हजार तक के तिरंगे खूब बिक रहे हैं। चौक के कारोबारी मो. कादिर ने बताया कि इस बार तिरंगे की जबरदस्त मांग है। झांसी, सतना, आगरा, लखनऊ तक तिरंगे की खेप पहुंच रही है। पिछले साल चार करोड़ का कारोबार हुआ था। वहीं, इस साल पांच करोड़ के आसपास तिरंगे का कारोबार होने की उम्मीद है। विभिन्न साइज वाले तिरंगे, कैप, ड्रैस, स्टीकर, पिन आदि की मांग रही। लाखों रुपये की फूल-मालाएं बिक गईं हैं।
 

तिरंगे वाली टीशर्ट और टोपी की मांग
 

तिरंगे के साथ लोगों ने जमकर टीशर्ट व टोपी भी खरीदी। आई लव माई इंडिया, वंदे मातरम, जय हिंद, मां तुझे सलाम, 15 अगस्त छाप वाले टीशर्ट को खासा पसंद किया गया। इसकी कीमत 100 रुपये से 300 रुपये तक है। रंग-बिरंगी टोपी के साथ-साथ पगड़ी की जमकर बिक्री हुई।
 

प्रधान डाकघर में बिके 17 हजार तिरंगे
 

प्रधान डाकघर में अब तक 17 हजार तिरंगों की बिक्री की जा चुकी है। यहां मात्र 25 रुपये में तिरंगा खरीदा जा सकता है। कुछ लोगों ने घर बैठे ऑनलाइन ही इसकी बुकिंग कर दी है। शहर के तमाम पोस्ट ऑफिसों से तिरंगे खरीदे जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed