फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Independence day 2022 : On August 15, MG Marg will have a Rajpath like

independence day Prayagraj: 15 अगस्त को एमजी मार्ग पर होगा राजपथ जैसा नजारा

Thu, 28 Jul 2022 01:58 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 28 Jul 2022 01:58 AM IST
सार

independence day 2022 : सुभाष चौराहे से पत्थर गिरजाघर तक परेड निकालने की तैयारी है। कई राज्यों में गणतंत्र दिवस के अलावा 15 अगस्त को भी झांकी निकाली जाती है। इन आयोजनों का भी अध्ययन किया जा रहा है।

विज्ञापन
Independence day 2022 : On August 15, MG Marg will have a Rajpath like
Prayagraj News : आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आरएएफ की ओर से बालसन चौराहेके पास तिरंगा महोत्सव मनाया - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

स्वतंत्रता दिवस के दिन सिविल लाइंस में महात्मा गांधी मार्ग पर राजपथ जैसा नजारा होगा। इस मौके पर सुभाष चौराहे से पत्थर गिरजाघर के बीच झांकियां निकाली जाएंगी। इसके लिए अलग-अलग विभागों की ओर से तैयार की जा रही झांकियों में भारतीय संस्कृति की झलक तो दिखाई देगी ही, सुरक्षा बलों के जवान अपने शौर्य का प्रदर्शन भी करेंगे। 

विज्ञापन

 स्वतंत्रता मिलने के 75 वर्ष पूरे होने पर विशेष आयोजन के तहत हर घर झंडा फहराने के अलावा प्रमुख मार्गों, चौराहों, विभागों को सजाया जाएगा।


इसकी शुरुआत भी हो गई है। इसी क्रम में सुभाष चौराहे से पत्थर गिरजाघर तक परेड निकालने की तैयारी है। कई राज्यों में गणतंत्र दिवस के अलावा 15 अगस्त को भी झांकी निकाली जाती है। इन आयोजनों का भी अध्ययन किया जा रहा है। सीडीओ शिपू गिरि का कहना है कि इस बार कुछ विशेष करने की योजना बनाई गई है। परेड का प्रारूप जल्द ही तैयार कर लिया जाएगा। 

विज्ञापन

शामिल होंगी संस्थाएं, विभाग भी 
स्वतंत्रता दिवस पर निकलने वाली झांकियों में विभिन्न संस्थाओं की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। विभागों की झांकियां शामिल की जाएंगी। इसके लिए विभागों को अलग-अलग थीम पर झांकी तैयार करनी होगी। एनएसएस, एनसीसी के छात्र भी परेड का हिस्सा होंगे। इसके अलावा सेना, भारत-तिब्बत सीमा बल, सीआरपीएफ, पीएसी, पुलिस आदि के जवान भी प्रयागराज के इस राजपथ पर शौर्य का प्रदर्शन करेंगे। 

विज्ञापन

सिटी बस स्टैंड पर सजेगा मंच, दोनों तरफ बैठेंगे लोग 
कॉफी हाउस की साइड में सुभाष चौराहे से पत्थर गिरजाघर के बीच दो सिटी बस स्टैंड हैं। इनमें से किसी एक के पास मुख्य मंच सजेगा। मंच के साइड वाले मार्ग पर झांकी निकाली जाएगी। वहीं, दूसरी तरफ की सड़क खाली रखी जाएगी। दोनों तरफ के सर्विस लेन में लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी। आयोजन में 20 से 25 हजार लोगों के शामिल होने की उम्मीद को ध्यान में रखकर तैयारी की जा रही है। इसके लिए पूरे मार्ग को विशेष तरीके से सजाया जाएगा। इसमें व्यापारियों तथा अन्य संस्थाओं की भी मदद ली जाएगी। 

विज्ञापन

उद्यमियों से मांगे जाएंगे तिरंगे पर निबंध 
उद्योग विभाग की ओर से भी विशेष आयोजन की तैयारी है। इसके तहत उद्यमियों से तिरंगे पर निबंध मांगे जाएंगे। निबंध व्हाट्सअप पर ही भेजना होगा। बेहतर निबंध लिखने वाले उद्यमियों को प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। 



महिला समूह को दी गई तीन लाख तिरंगा बनाने की जिम्मेदारी 
अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा फहराने की योजना के तहत जिले के नौ लाख से अधिक घरों तथा अन्य भवनों पर 11 अगस्त से झंडा फहराए जाएंगे। अलग-अलग विभागों को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी के तहत ग्राम्य विकास से जुड़े विभागाें की ओर से महिला समूहों को तीन लाख झंडे बनाने का आर्डर दिया गया है। इनमें खद्दर  के कपड़े के भी दो हजार से अधिक झंडे शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed