फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Indecent act with woman living in hostel, three named

हॉस्टल में रहने वाली महिला से अश्लील हरकत, तीन नामजद

Sat, 04 Jan 2020 01:39 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
Indecent act with woman living in hostel, three named
Indecent act with woman living in hostel, three named
हॉस्टल मेें रहने वाली महिला से अश्लील हरकत, धमकी
विज्ञापन

डीआईजी से शिकायत, सिविल लाइंस में नामजद रिपोर्ट
पूर्व मैनेजर व उसके दो बेटों पर आरोप, जांच शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। सिविल लाइंस में पीडी टंडन रोड स्थित हॉस्टल में रहने वाली महिला से अश्लील हरकत की गई। साथ ही गालीगलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने पूर्व एकाउंटेंट व उसके दो बेटों पर नामजद रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हॉस्टल में रहने वाली पीएचडी कर चुकी 24 वर्षीय महिला ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि एकाउंटेंट गिरीश द्विवेदी छात्रावास में रहने वाली महिलाओं को परेशान करते हैं। यही नहीं वह अपने बेटे रोहित व मोहित के साथ अन्य अराजक तत्वों को नियमविरुद्ध तरीके से रखते हैं। विरोध पर उसके ऊपर धोखाधड़ी का झूठा केस दर्ज करा दिया गया। यही नहीं गिरीश व उसके बेटों ने उसे फोन पर व रास्ते में रोककर जान से मारन की धमकी दी। इसकी शिकायत पर हॉस्टल के मुख्य अध्यक्ष ने नवंबर में गिरीश को कार्यमुक्त कर दिया। इसके बावजूद आए दिन वह, उसके बेटे व अन्य अराजक तत्व हॉस्टल में आकर उसे धमकी देते हैं। साथ ही यहां रहने वाली महिलाओं पर फब्तियां भी कसते हैं। पीड़िता ने इस मामले की शिकायत पिछले दिनों डीआईजी से की थी। जिनके आदेश पर शुक्रवार को सिविल लाइंस थाने में गिरीश, रोहित व मोहित के खिलाफ रिपोर्ट लिखी गई। पुलिस ने बताया कि उन पर सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकत करने, गालीगलौज व धमकी देने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed