फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Increasing prices of gold and silver were surprised

हैरान कर रहीं सोने-चांदी की बढ़ी कीमतें

Mon, 09 May 2016 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 09 May 2016 01:57 AM IST
विज्ञापन
Increasing prices of gold and silver were surprised
अक्षय तृतीया - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
सोने-चांदी की लगातार बढ़ती कीमतों से अक्षय तृतीया का मजा किरकिरा हो सकता है। कारोबारियों को आशंका है कि सोने-चांदी की बढ़ी कीमतें खरीदारों की संख्या कम न कर दें। कीमतों में लगातार उछाल के लिए सराफा व्यापारी सटोरियों को जिम्मेदार मान रहे हैं, जो अपना नफा-नुकसान देखते हुए सोने-चांदी की कीमत तय करते हैं।
विज्ञापन


पिछले कई वर्षों में अक्षय तृतीया पर ज्वैलरी खरीदने का प्रचलन तेजी से बढ़ा है, क्योंकि इस दिन सोना खरीदना शुभ माना जाता है, महिलाएं इस दिन का बेसब्री से इंतजार करती हैं। बस, इसी अवसर पर भुनाने के लिए शोरूमों में भी बड़े पैमाने पर तैयारी की गई है  क्योंकि धनतेरस के बाद यही ऐसा मौका है जब ज्वैलरी शोरूमों में भीड़ की संभावना है।
विज्ञापन

पिछले वर्ष की अपेक्षा इस बार सोने-चांदी की कीमतों में ज्यादा उछाल है।

करीब एक माह में ही सोने की कीमत में लगभग 2500 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी के भाव में 3500-4000 प्रति किलोग्राम तक की तेजी आई है। मार्च के अंत और अप्रैल में शुद्ध सोना 25700 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी 36000-36500 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर थी, लेकिन वर्तमान में सोना 30000 रुपये और चांदी 40500 रुपये के स्तर पर पहुंच गई है। सराफा कारोबारी कुलदीप सोनी कहते हैं, वायदा कारोबार के कारण सोने-चांदी की कीमतें नियंत्रण के बाहर हैं। अगले कुछ दिनों में कीमतें और बढ़ सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed