{"_id":"a4c0bec6c3858ffbfdad96e60665aa41","slug":"increase-the-difficulty-of-the-cancellation-of-trains-passengers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेनों के निरस्तीकरण ने बढ़ाई यात्रियों की परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेनों के निरस्तीकरण ने बढ़ाई यात्रियों की परेशानी
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
Updated Tue, 23 Dec 2014 11:09 PM IST
विज्ञापन
कोहरे और सर्द मौसम के साथ ही रेलवे ने भी मुसीबतें बढ़ानी शुरू कर दी हैं। रेलवे प्रशासन ने मंगलवार को प्रयाग से चलने वाली फैजाबाद पैसेंजर, कानपुर पैसेंजर और लखनऊ पैसेंजर को 23 जनवरी तक निरस्त कर दिया है। तीनों ट्रेनों के निरस्त होने से छोटे स्टेशनों तक जाने वाले यात्रियों के लिए भारी मुसीबत खड़ी हो सकती है। वजह, तीनों रूटों पर बस सेवाएं भी अस्तव्यस्त हैं। इसके साथ ही महानंदा और तूफान एक्सप्रेस भी निरस्त कर दी गई हैं। उधर, संगम एक्सप्रेस, ऊंचाहार और सरयू एक्सप्रेस देर शाम को जंक्शन पहुंची। सो, वापसी में संगम रात 23.35 बजे, ऊंचाहार 00.45 बजे और सरयू एक्सप्रेस भोर में 3.30 बजे के लिए पुटबैक यानी देर से चलाई गईं।
प्रयाग स्टेशन से सुबह 5.35 बजे छूटने और शाम 19.35 बजे लौटने वाली गाड़ी 54371/54372 प्रयाग-फैजाबाद पैसेंजर, प्रयाग, प्रतापगढ़, अमेठी रायबरेली, लखनऊ के बीच चलने वाली 54253/54254 पीआरएल और गाड़ी 54101/54102 कानपुर-प्रयाग पैसेंजर 24 दिसंबर से 23 जनवरी के बीच निरस्त कर दी गई हैं। स्टेशन अधीक्षक पीके मणि त्रिपाठी के मुताबिक लखनऊ डीआरएम कार्यालय से इसके आदेश मिल गए हैं। माघ मेला के स्नाव पर्वों पर स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। इसके साथ ही मनकापुर तक विस्तारित की गई सरयू एक्सप्रेस लगातार चौथे दिन शाम चार बजे लौटी। जबकि यह गाड़ी सुबह 9.30 बजे आती है। सुल्तानपुर और प्रतापगढ़ से बड़ी संख्या में इस ट्रेन का इस्तेमाल दैनिक यात्री करते थे लेकिन लेटलतीफी ने सभी की टेंशन बढ़ा दी है। उधर, प्रयागराज समेत जंक्शन के रास्ते चलने वाली रीवांचल, शिवगंगा, पुरुषोत्तम, महाबोधि, ब्रह्मपुत्र मेल, जनता, राजधानी, दूरंतो, संपूर्ण क्रांति, संपर्क क्रांति और गरीब रथ एक्सप्रेस आदि देर से आईं।