फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Increase in the number of patients at CHC Kaudihar

Prayagraj News: सीएचसी कौड़िहार में मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी

Wed, 22 Jul 2026 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Wed, 22 Jul 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Increase in the number of patients at CHC Kaudihar
मौसम के बदलते मिजाज का असर लोगों की सेहत पर पड़ने लगा है। इन दिनों सर्दी-जुकाम, खांसी के साथ मरीजों में गले में संक्रमण जैसी गंभीर समस्याएं सामने आ रही हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने दवा के साथ सावधानी बरतने की सलाह दी है।
विज्ञापन

मौसम का कुप्रभाव लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता पर पड़ रहा है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कौड़िहार में इन दिनों मरीजों की भारी भीड़ पहुंच रही है। अस्पताल की ओपीडी में मंगलवार को मरीजों की संख्या 196 के पार रही। इसमें अधिकांश मरीज तेज खांसी, गले में खराश से पीड़ित पाए जा रहे हैं। सीएचसी कौड़िहार अधीक्षक डॉ. अमरेश वर्मा ने बताया कि टाइफाइड और गले में खराश से ग्रसित लोगों को अत्यधिक सावधानी बरतने की जरूरत है। एंटीबायोटिक दवाओं के अलावा गले की परेशानी को दूर करने के लिए नमक युक्त गुनगुने पानी से गरारा करना काफी फायदेमंद होता है।
विज्ञापन

इधर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आनापुर में मंगलवार को मरीजों की संख्या अधिक रही। डॉ.पूनम शुक्ला ने बताया कि मरीजों में तेज बुखार, गले में खराश और खांसी के लक्षण हैं। जुकाम, सिरदर्द, बदन दर्द और कमजोरी भी देखी जा रही है। अधिकांश मरीज मौसमी वायरल संक्रमण से पीड़ित हैं, जिसका असर पांच दिनों तक रहता है। समय पर इलाज से कुछ दिनों में आराम मिल जाता है। बुखार होने पर पर्याप्त आराम करें, गुनगुना पानी और हल्का पौष्टिक भोजन लें। तीन दिन से अधिक तेज बुखार, सांस लेने में तकलीफ या कमजोरी होने पर खून की जांच कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed