फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Increase in number of players facilities and allowances increased in Mayo Hall and Stadium

प्रयागराज : मेयो हाल और स्टेडियम में बढ़ी खिलाड़ियों संख्या, सुविधा और भत्ते में भी वृद्धि

Fri, 02 Sep 2022 07:46 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 02 Sep 2022 07:46 PM IST
सार

अमिताभ बच्चन स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में बैडमिंटन, वॉलीबॉल, लॉन टेनिस, बास्केटबॉल, स्क्वैश, टेबल टेनिस आदि की सुविधा है। कॉम्प्लेक्स के प्रभारी संदीप गुप्ता का कहना है कि खिलाड़ियों की सुविधाओं में बढ़ोत्तरी की गई है।

विज्ञापन
Increase in number of players facilities and allowances increased in Mayo Hall and Stadium
Prayagraj News : मेयो हॉल स्थित बैडमिटन कोर्ट। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

खेलों के प्रति युवाओं का आकर्षण तेजी से बढ़ रहा है। मेयो हाल स्थित अमिताभ बच्चन स्पोर्ट कॉम्प्लेक्स और आजाद पार्क स्थित मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में अभ्यास करने वाले खिलाड़ियों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है। काफी समय से चली आ रही खिलाड़ियों की मांग को पूरा करते हुए सरकार की ओर से सुविधाओं और भत्ते में वृद्धि कर दी गई है। कई खेलों के कोच न होने के कारण जहां दिक्कत हो रही है, वहीं अधिकांश खेलों में खिलाड़ी काफी रुचि दिखा रहे हैं।

विज्ञापन



अमिताभ बच्चन स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में बैडमिंटन, वॉलीबॉल, लॉन टेनिस, बास्केटबॉल, स्क्वैश, टेबल टेनिस आदि की सुविधा है। कॉम्प्लेक्स के प्रभारी संदीप गुप्ता का कहना है कि खिलाड़ियों की सुविधाओं में बढ़ोत्तरी की गई है। साथ ही आहार भत्ता भी बढ़ गया है। 250 रुपये मिलने वाला अहार भत्ता अब 375 रुपये हो गया है। यह सुविधा उन बच्चों को दी जाती है जो स्पोर्ट्स हॉस्टल में रहते हैं। 

विज्ञापन

Increase in number of players facilities and allowances increased in Mayo Hall and Stadium
Prayagraj News : मेयो हाल स्थित बैडमिंटन कोर्ट। - फोटो : अमर उजाला।

खिलाड़ियों को दिया जाता है खेल उपकरण

प्रैक्टिस करने वाले खिलाड़ियों के खेल उपकरणों की व्यवस्था भी स्टेडियम की ओर से की जाती है।  इस स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में दो हॉस्टल है। जिसमें बैडमिंटन और वॉलीबॉल के खिलाड़ी रहते है। इन दोनों हॉस्टल की क्षमता 15-15 खिलाडियों की है। स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में तकरीबन 500 से अधिक खिलाड़ी हर रोज प्रैक्टिस करने के लिए आते हैं। बैडमिंटन, वॉलीबॉल, लॉन टेनिस, बास्केटबॉल की बात करें तो इन चारों खेलों में 350 से अधिक खिलाड़ी आते हैं। जबकि स्क्वैश, टेबल टेनिस में भी 150 से अधिक युवा खिलाड़ी प्रैक्टिस करने के लिए आते हैं।


स्क्वैश और टेबल टेनिस को छोड़ कर के सभी अन्य खेलों के कोच यहां पर मौजूद रहते है। प्रैक्टिस के दौरान हर खिलाड़ी को मुफ्त में प्रैक्टिस के लिए कुछ उपकरण भी दिए जाते हैं। जैसे बैडमिंटन के खिलाड़ियों को हर महीने 35 शटल कॉक बॉक्स के डिब्बे प्रैक्टिस के लिए दिए जाते हैं। एक डिब्बे में 12 शटल कॉक रहती है। इसी तरह एक महीने में चार वॉलीबॉल, 6 बास्केटबॉल और 10 दर्जन लॉन टेनिस की गेंदें भी खिलाड़ियों को मुफ्त में दी जाती हैं। 


संदीप बताते हैं कि हर खिलाड़ी का रजिस्ट्रेशन कार्ड बनता है जो एक साल तक के लिए मान्य रहता है। गरीब बच्चों को मुफ्त में खेल किट दी जाती है। कॉमनवेल्थ गेम्स और ओलंपिक में भारतीय खिलाड़ियों का जबरदस्त प्रदर्शन के बाद स्पोर्ट कॉम्प्लेक्स में अधिक संख्या में बच्चे दाखिला देने के लिए आ रहे हैं। इस स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स की बात करें तो पूरा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स 11 एकड़ में बना हुआ है।

Increase in number of players facilities and allowances increased in Mayo Hall and Stadium
Prayagraj News : पंडित मदन मोहन मालवीय स्टेडियम। - फोटो : अमर उजाला।

स्टेडियम में प्रैक्टिस करते हैं रोजाना 500 से अधिक खिलाड़ी

इसी तरह मदन मोहन मालवीय स्टेडियम भी बड़ी संख्या में खिलाड़ी अभ्यास कर रहे हैं। स्टेडियम में 30 एथलेटिक बच्चों का छात्रावास भी है। जिसमें अलग-अलग जिलों से आए खिलाड़ी यही रह कर के अपने खेल के प्रदर्शन को और अच्छा कर रहे हैं। हॉस्टल में रहने वाले खिलाड़ियों को एक साल में महज 2500 रुपये देने पड़ते हैं। मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में क्रिकेट, एथलेटिक, कबड्डी, हैंडबॉल, जूडो, वॉलीबॉल, बॉक्सिंग, पोल वॉल्ट हाई जंप, हॉकी, वेटलिफ्टिंग, लॉन टेनिस जैसी सुविधाएं हैं। 


स्टेडियम की क्रीड़ा अधिकारी उर्मिला सिंह का कहना है कि स्टेडियम को जल्द ही कबड्डी, वेटलिफ्टिंग और बॉक्सिंग का भी इनडोर हॉल भी मिलने की उम्मीद है। स्टेडियम में आने वाले खिलाड़ियों को हर महीने क्रिकेट के लिए 24 गेंद, हॉकी के लिए 24 गेंद, वॉलीबॉल और हैंडबाल के लिए 10, जबकि जूडो में स्टेडियम के द्वारा गद्दा प्रशिक्षण के लिए दिया जाता है। स्टेडियम में हर दिन अलग-अलग खेल के 500 से अधिक खिलाड़ी प्रैक्टिस के लिए आते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed