{"_id":"57112cf74f1c1b91154a6af0","slug":"increase-in-dearness-relief-for-pensioners","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय पेंशनर्स के लिए महंगाई राहत में इजाफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय पेंशनर्स के लिए महंगाई राहत में इजाफा
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sat, 16 Apr 2016 02:18 AM IST
विज्ञापन
केंद्रीय पेंशनर्स के लिए राहत वाली खबर है। केंद्र सरकार ने कर्मचारियों के डीए में छह फीसदी की बढ़ोतरी के बाद पेंशनरों के लिए भी महंगाई राहत (डीआर) में इतनी ही वृद्धि की घोषणा की है। डीआर वृद्धि का लाभ जनवरी-2016 से देय है। यानी पेंशनर्स को तीन माह का एरियर मिलेगा और बढ़े हुए डीआर सहित एरियर का भुगतान अप्रैल की पेंशन के साथ किया जाएगा। बैंकों को पत्र जारी कर इसी माह भुगतान करने के निर्देश दिए गए हैं।
केंद्रीय पेंशनरों को वर्तमान में 119 फीसदी डीआर मिल रहा है। कर्मचारियों को भी इतना ही महंगाई भत्ता (डीए) मिल रहा था, लेकिन इसमें छह फीसदी की बढ़ोत्तरी के बाद कर्मचारियों को डीए बढ़कर 125 फीसदी हो गया। अब केंद्र सरकार ने पेंशनरों के डीआर में भी छह फीसदी की बढ़ोतरी कर दी है, सो पेंशनरों को भी अब 125 फीसदी डीआर मिलेगा। बढ़ा हुआ डीआर जनवरी-2016 से देय होगा। ऐसे में पेंशनरों को जनवरी, फरवरी एवं मार्च का बढ़ा हुआ छह फीसदी डीआर का एरियर मिलेगा। इस बढ़ोतरी के साथ अप्रैल की पेंशन के साथ एरयिर का भुगतान भी किया जाएगा। सभी सिविलियन केंद्रीय पेंशनर्स एवं पारिवारिक पेंशनर्स, आर्म्ड फोर्स पेंशनर्स, डिफेंस सेवा के सिविलियन पेंशनर्स, ऑल इंडिया सर्विस पेंशनर्स, रेलवे पेंशनर्स को इसका लाभ मिलेगा। केंद्रीय पेंशन एवं पेंशनर्स कल्याण विभाग की ओर से आरबीआई, पेंशन वितरण करने वाले सभी बैंकों एवं अन्य अथॉरिटी को निर्देश जारी कर दिए गए हैं कि वे अपने स्तर से डीए वृद्धि के साथ पेंशन गणना करते हुए भुगतान की व्यवस्था तत्काल करें।