{"_id":"5d1e51a98ebc3e3c9f6bb076","slug":"income-tax-daughter-kidnapped-allahabad-news-ald2485692178","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयकर अधिकारी की नाबालिग बेटी संदिग्ध हालात में गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयकर अधिकारी की नाबालिग बेटी संदिग्ध हालात में गायब
विज्ञापन
Income tax daughter kidnapped.
- फोटो : AU
प्रयागराज। शिवकुटी क्षेत्र में रहने वाले आयकर अधिकारी की नाबालिग बेटी संदिग्ध हाल में गायब हो गई। खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चला तो भुक्तभोगी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस का कहना है कि उसकी तलाश की जा रही है।
पुलिस को दी गई तहरीर में भुक्तभोगी पिता ने बताया है कि उनकी 14 साल की बेटी क्षेत्र स्थित एक स्कूल में सातवीं कक्षा में पढ़ती है। एक जुलाई को वह सुबह 6.45 मिनट पर घर से स्कूल जाने के लिए निकली। इसके बाद उसका कुछ पता नहीं चला। दोपहर में घर नहीं आने पर स्कूल जाकर जानकारी की गई तो वहां भी कुछ पता नहीं चला। इसके बाद रिश्तेदारों व उसकी सहेलियाें से पूछा गया लेकिन कोई कुछ बता नहीं सका। बृहस्पतिवार को उन्होंने थाने पहुंचकर पुलिस को प्रकरण की जानकारी दी। जिसके बाद रिपोर्ट लिखी गई। शिवकुटी पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर छात्रा की तलाश शुरू कर दी गई है।
नाबालिग को बहलाकर ले जाने में मुकदमा
प्रयागराज। कर्नलगंज व धूमनगंज थाने में दो किशोरियों को बहलाफुसलाकर ले जाने में नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। धूमनगंज के कोढ़रा निवासी पिता का आरोप है कि पंकज, शिवा, गोलू पाल व गोलू चौरसिया निवासी करेली उसकी 16 वर्षीय पुत्री को बहलाफुसला कर अपने साथ ले गए। उधर कर्नलगंज निवासी एक व्यक्ति ने अपनी 12 वर्षीय बेटी को बहलाफुसला कर ले जाने में अज्ञात मोबाइल नंबर धारक पर केस लिखाया है।