फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Income tax babu murder case

पत्नी ने कराई थी आयकर कर्मी की हत्या, पांच गिरफ्तार

Thu, 31 Oct 2019 12:39 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 31 Oct 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
Income tax babu murder case
Income tax babu murder case - फोटो : CITY DESK
मिर्जापुर से लौट रहा था संजय तभी प्रेमी ने तीन साथियों के साथ घटना को दिया अंजाम
विज्ञापन

फोन के जरिए लगातार हत्यारों को दे रही थी पति की लोकेशन
प्रयागराज। फाफामऊ में 23 अक्टूबर को आयकर कर्मी संजय पाल की हत्या में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। हत्या उसी की पत्नी ने अपने प्रेमी से करवाई थी। दोनों के बीच करीब एक साल से प्रेम संबंध चल रहे थे। बुधवार को क्राइम ब्रांच और सोरांव पुलिस ने पत्नी समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

शहर में शिवकुटी थाना क्षेत्र के अपट्रान चौराहा के पास रहने वाले संजय पाल इनकम टैक्स विभाग में बाबू थे। मूलरूप से मिर्जापुर के सिविल लाइंस घूरापट्टी के रहने वाले संजय बुधवार को वह बहमलपुर गांव में अपने साढ़ू छेदीलाल के पिता की तेरहवीं कार्यक्रम में शरीक होने गए थे। वहां से फुफेरे भाई गुड्डू के साथ वह बाइक से घर के लिए निकले। लौटते समय रास्ते में रात करीब दस बजे रंगपुरा प्राथमिक विद्यालय के पास उन्हें बगल में बाइक लगाकर बदमाशों ने गोली मार दी। घटना की जांच में पुलिस ने जब संजय की पत्नी का कॉल डीटेल्स निकलवाई तो पता चला कि घटना वाली रात पत्नी लगातार संजय को फोन कर रही थी। इतने कॉल न तो उसके पहले किए गए थे न ही उसके बाद। इससे पुलिस को शक हुआ। इसी दौरान पता चला कि संजय की पत्नी एक और मोबाइल का प्रयोग करती है। उस मोबाइल से सिर्फ एक नंबर पर कॉल की जाती थी। उसी नंबर से कॉल आती भी थी। पता चला कि नंबर गंगानगर, राजापुर के रहने वाले धीरज मौर्या का है। पुलिस ने घटना वाली रात धीरज की लोकेशन पता की तो मोबाइल लोकेशन वहीं मिली जहां हत्या हुई थी। सब साफ हो गया था। पुलिस ने धीरज को उठा लिया। उससे पूछताछ में पता चला कि संजय पाल की पत्नी से उसका अच्छा संबंध नहीं चल रहा था। धीरज से उसकी उसकी दोस्ती गहरी होती गई। वह अक्सर रोती थी कि संजय उसे शराब पीकर बहुत मारता है। वह तंग आ चुकी है। छुटकारा चाहिए। इसके बाद धीरज ने अपने साथियों सत्येंद्र शुक्ला, आशुतोष सिंह, और करन गौतम को तैयार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed