फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   In the name of exorcism beating tied by chains

भूत भगाने के नाम पर जंजीर से बांध कर पिटाई

Wed, 15 Jul 2015 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Wed, 15 Jul 2015 01:46 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद। संगम नोज पर मंगलवार शाम बांदा के एक हलवाई पर भूत का साया उतारने के नाम पर दो तांत्रिक जंजीर से बांधकर उसकी धुनाई कर रहे थे। हलवाई का पूरा परिवार तमाशबीन बनकर अंधविश्वास भरे इस खेल को देख रहा था। यह देख संगम नोज पर पहुंचे दूसरे श्रद्धालुओं के रोंगटे खड़े हो गए। किसी ने इसकी खबर कंट्रोल रूम को दे दी। सूचना पर इंस्पेक्टर दारागंज विनोद कुमार सिंह, संगम चौकी प्रभारी उमेश कुमार सिंह पहुंचे और तांत्रिकों को दबोच लिया।
विज्ञापन

 
इंस्पेक्टर वीके सिंह ने बताया कि बांदा जिले के जिरवा इलाके के सहेवा गांव का राम गोपाल हलवाई है। पिछले कुछ दिनों से उसकी तबीयत ठीक नहीं चल रही थी। राम गोपाल के साथ ही बच्चों को भी यही परेशानी थी। राम गोपाल का सिर भारी रहता और पूरे शरीर में दर्द रहता था। इसकी जानकारी भूत झाड़ने वाले उनके दो रिश्तेदारों सदासुख और मुन्ना कुमार को हुई, जो बांदा में कोतवाली इलाके के दोहा गांव में रहते हैं। दोनों ने राम गोपाल को बताया कि उन पर भूत का साया मंडरा रहा है। इसके लिए कुछ उपाय की सलाह दी।
विज्ञापन


राम गोपाल अपने छोटे भाई, उनकी बहुओं और अपने परिवार के साथ शाम को संगम तट पर पहुंचा। सदासुख और मुन्ना ने राम गोपाल को संगम नोज पर जंजीर से बांध दिया और उसकी पिटाई करने लगे। घरवाले इस उम्मीद में रामगोपाल को पिटते देख रहे थे कि शायद अब भूत का साया हट जाए। तभी दारागंज पुलिस पहुंची गई। इंस्पेक्टर दारागंज वीके सिंह ने बताया कि रामगोपाल की तहरीर पर सदासुख और मुन्ना के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

000000000000000000
धोखेबाज ओझा बने थे भगवान
रामगोपाल को तांत्रिकों ने इस कदर अपने जाल में फंसा रखा था कि उसके लिए वे भगवान बन गए थे। दोनों को जब पुलिस ने पकड़ा तो राम गोपाल ने पुलिस वालों के पैर पकड़ लिए। उसने कहा कि यह तो उनकी मदद कर रहे हैं लेकिन पुलिस के समझाने के बाद रामगोपाल रिपोर्ट लिखाने को राजी हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed