फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   In the matter of inconvenience to Justice in the train, a three-member committee started the investigation, wi

प्रयागराज : ट्रेन में न्यायमूर्ति को असुविधा के मामले में तीन सदस्यीय कमेटी ने शुरू की जांच, तीन दिन में आएगी

Thu, 20 Jul 2023 04:52 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 20 Jul 2023 04:52 PM IST
सार

उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल के डीआरम हिमांशु बडोनी ने बताया कि जांच शुरू कर दी गई है। उसकी रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। दरअसल हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार प्रोटोकाल आशीष कुमार श्रीवास्तव ने उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक को पत्र लिखा है।

विज्ञापन
In the matter of inconvenience to Justice in the train, a three-member committee started the investigation, wi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नई दिल्ली से प्रयागराज जंक्शन आ रही पुरुषोत्तम एक्सप्रेस में यात्रा के दौरान हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति गौतम चौधरी को हुई असुविधा के मामले को उत्तर मध्य रेलवे प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। उन्हें हुई असुविधा को लेकर रेल प्रशासन ने तीन सदस्यीय कमेटी को जांच सौंप दी है। कमेटी इस प्रकरण की जांच करेगी और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

विज्ञापन


उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल के डीआरम हिमांशु बडोनी ने बताया कि जांच शुरू कर दी गई है। उसकी रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। दरअसल हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार प्रोटोकाल आशीष कुमार श्रीवास्तव ने उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक को पत्र लिखा है। आठ जुलाई को न्यायमूर्ति गौतम चौधरी अपनी पत्नी के साथ पुरुषोत्तम एक्सप्रेस के एसी फर्स्ट कोच से दिल्ली से प्रयागराज की यात्रा कर रहे थे।
विज्ञापन


उस दिन ट्रेन तीन घंटे लेट हो गई। इस दौरान उन्हें न ही कोच में जीआरपी स्टाफ मिला और न ही पैंट्री कार के कर्मचारी। पैंट्री कार मैनेजर का फोन भी रिसीव नहीं हुआ। यात्रा के दौरान हुई असुविधा से न्यायमूर्ति नाखुश हैं। रजिस्ट्रार प्रोटोकॉल ने एनसीआर के महाप्रबंधक से न्यायमूर्ति को हुई असुविधा के लिए जिम्मेदार अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगने और शीघ्र ही न्यायमूर्ति के समक्ष पेश करने के लिए कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed