फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   In the market, many people from the same family are looking for cheap potato and onion in the line

मंडी में सस्ते आलू-प्याज के लिए एक ही परिवार से कई-कई लोग लग रहे लाइन में

Fri, 30 Oct 2020 09:31 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 30 Oct 2020 09:31 PM IST
विज्ञापन
In the market, many people from the same family are looking for cheap potato and onion in the line
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
प्रयागराज में आलू और प्याज की बढ़ती कीमत से लोगों को राहत देने के लिए मुंडेरा मंडी प्रशासन ने मंडी में तीन काउंटर तो खोल दिए, लेकिन सस्ती दरों में आलू और प्याज पाने के लिए यहां एक-एक परिवार के कई-कई लोग लाइन में लग जा रहे हैं। ऐसे लोगों को चिह्नित न कर पाने की वजह से उन लोगों को परेशानी हो रही है, जो शहर के दूर दराज वाले मोहल्ले से सस्ती दर में आलू और प्याज लेने के लिए मुंडेरा मंडी तो पहुंच रहे हैं, लेकिन वहां स्टॉक खत्म हो जाने की वजह से उन्हें बैरंग लौटना पड़ रहा है। लोगों ने मांग की है कि जिला प्रशासन शहर के तमाम मोहल्लों में मोबाइल वैन की व्यवस्था करे, ताकि लोगों को उनके मोहल्ले में ही सस्ती दरों में आलू और प्याज मिल सके।
विज्ञापन


रामबाग के संदीप गुप्ता शुक्रवार को पौने एक बजे के आसपास मुंडेरा मंडी पहुंचे। वहां पहुंच कर मालूम पड़ा कि लाइन में लगे लोगों को एक-एक किलो आलू और प्याज दिया जा रही है। मात्र एक किलो आलू और प्याज मिलने की वजह जब पूछी गई तो मालूम पड़ा कि वहां लाइन में एक ही परिवार के कई-कई लोग आलू और प्याज सस्ती दरों में खरीद कर ले जा रहे हैं।
विज्ञापन


इस बीच एक बजे आलू-प्याज का वितरण बंद कर दिया गया। इस दौरान लाइन में लगे लोगों ने शोरशराबा किया। लोगों ने कहा कि मंडी सचिव की ओर से दिन में दो बजे तक वितरण करने को कहा है, लेकिन कर्मचारियों ने कहा कि स्टॉक खत्म हो जाने की वजह से अब शनिवार को वितरण होगा। राजरूपुपर के अनय केसरवानी भी मुंडेरा मंडी पहुंचे। कहा कि अगर प्रशासन को सिर्फ एक किलो ही आलू देना है तो काउंटर बंद कर दे। इतना तो यहां आने में पेट्रोल ही खर्च हो जा रहा है। यहां प्याज खरीदने आए कालिंदीपुरम के अनिकेत ने कहा कि इससे बेहतर है कि शहर के सभी प्रमुख मोहल्लों में मंडी प्रशासन मोबाइल वैन के माध्यम से आलू-प्याज सस्ती दरों में उपलब्ध करवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच शुक्रवार को मंडी प्रशासन की ओर से आलू 25 रुपये किलो तो प्याज 40 रुपये किलो की दर से लोगों को उपलब्ध कराया गया। मंडी सचिव रेनू वर्मा ने बताया कि शुक्रवार को तीन काउंटरों के माध्यम से तकरीबन 250 लोगों ने आलू और प्याज लिया। कहा कि मंडी प्रशासन के पास साधन सीमित हैं। हर रोज ढाई से तीन क्विंटल तक आलू और प्याज सस्ती दरों में दिया जा रहा है। यहां देखा गया है कि एक ही परिवार के कई-कई लोग लाइन में लग कर आलू और प्याज खरीद रहे हैं। इसी वजह से प्रति व्यक्ति कोटा जो पहले दो किलो का था वह अब एक किलो कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed