फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   In the changed weather, the fever made the demand for platelets suddenly increased

बदले मौसम में बुखार ने किया बेजार, अचानक बढ़ी प्लेटलेट्स की मांग 

Mon, 23 Aug 2021 11:00 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 23 Aug 2021 11:00 PM IST
सार

मौसम बदलने के साथ जिले में डेंगू और मलेरिया के मरीज बढ़े हैं। ऐसे मरीजों के लिए तीमारदार प्लेटलेट्स लेने ब्लड बैंकों तक पहुंच रहे हैं। शहर के पांच ब्लड बैंकों में प्लेटलेट्स का स्टॉक लगभग समाप्त है।

विज्ञापन
In the changed weather, the fever made the demand for platelets suddenly increased
platelets, dengue - फोटो : Demo Pic

विस्तार

बारिश के मौसम में संक्रामक बीमारियां पांव पसार रही हैं। बुखार के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है। जबकि डेंगू के नए मामले भी चिह्नित हो रहे हैं और दस मरीज भी मिल चुके हैं। इस बीच निजी अस्पतालों में अचानक प्लेटलेट्स की मांग बढ़ी है। जिले में पांच प्रमुख ब्लड बैंकों से अगस्त माह में अब तक करीब एक हजार यूनिट प्लेटलेट्स मरीजों के इलाज के लिए दी जा चुकी है। साफ है कि डेंगू पीड़ितों की संख्या अधिक है।हालात ऐसे ही रहे तो अगले कुछ दिनों में प्लेटलेट्स की किल्लत से मरीज और तीमारदार जूझेंगे।
विज्ञापन


मौसम बदलने के साथ जिले में डेंगू और मलेरिया के मरीज बढ़े हैं। ऐसे मरीजों के लिए तीमारदार प्लेटलेट्स लेने ब्लड बैंकों तक पहुंच रहे हैं। शहर के पांच ब्लड बैंकों में प्लेटलेट्स का स्टॉक लगभग समाप्त है। खपत बढ़ने से रोज सुबह प्लेटलेट्स की मांग करने वालों को शाम तक प्लेटलेट्स मिल पाती है। चिकित्सकों के मुताबिक प्लेटलेट्स सिर्फ डेंगू पीड़ितों को ही नहीं चढ़ाई जाती है। कैंसर, संक्रमण के कई पीड़ितों  में प्लेटलेट्स चढ़ाने की जरूरत पड़ती है। 
विज्ञापन


इन ब्लड बैंकों में प्लेटलेट्स खपत, स्टॉक
जिले में सर्वाधिक प्लेटलेट्स की आपूर्ति एएमए के ब्लड बैंक से की जा रही है। चेयरमैन डॉ. अशोक अग्रवाल के मुताबिक जुलाई में 2600 यूनिट प्लेटलेट्स की मरीजों के लिए दी गईं। वहीं अगस्त में प्रतिदिन 135 यूनिट प्लेटलेट्स आपूर्ति का औसत है। अभी तक तीन हजार यूनिट से अधिक प्लेटलेट्स की आपूर्ति की जा चुकी है। 40 यूनिट का स्टॉक है। वहीं एसआरएन ब्लड बैंक में 15 से 20 यूनिट प्लेटलेट्स की आपूर्ति की जा रही है। विभागाध्यक्ष डॉ. वत्सला मिश्रा ने बताया कि स्टॉक में 36 यूनिट प्लेटलेट्स हैं। नर्सिंग होम एसोसिएशन के बल्ड बैंक से प्रतिदिन औसतन 15 यूनिट प्लेटलेट्स की मरीजों के तीमारदारों को दी जा रही हैं। बेली में तीन यूनिट का स्टॉक है,ज
विज्ञापन
विज्ञापन

बकि कॉल्विन में न रक्त है, न ही प्लेटलेट्स हैं। ब्लड बैंक संचालकों का कहना है कि अगस्त में अचानक प्लेटलेट्स की मांग बढ़ी है। अगले कुछ दिनों में प्लेटलेट्स की किल्लत हो सकती है।

निजी अस्पतालों में है डेंगू पीड़ितों की भरमार, सरकारी आंकड़े कम
निजी अस्पतालों में बुखार पीड़ितों की भरमार हैं। सरकारी अस्पताल एसआरएन, बेली, कॉल्विन, डफरिन की ओपीडी में बड़ी संख्या में बुखार पीड़ित पहुंच रहे हैं। चिकित्सकों का मानना है कि प्लेटलेट्स कम होने पर संभावित डेंगू मानकर इलाज किया जा रहा है। प्लेटलेट्स काउंट्स 20 हजार से 

नीचे आने पर चढ़ाने की जरूरत होती है। 

संचारी रोग नियंत्रण की विशेष व्यवस्था की गई है। निजी अस्पताल संचालकों  को डेंगू पीड़ितों की जांच मेडिकल कॉलेज की पैथालॉजी में कराने तथा सूचना सीएमओ कार्यालय को देने के निर्देश हैं। जिले में अब तक दस बुखार पीड़ितों में डेंगू की पुष्टि हुई है। - डॉ. आनंद सिंह, जिला मलेरिया अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed