फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   In the case of reservations to the polls Vrihdpit

पंचायत चुनाव में आरक्षण का मामला वृहदपीठ को

Wed, 30 Sep 2015 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Wed, 30 Sep 2015 01:37 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद। जिला पंचायत चुनाव में आरक्षण लागू करने के खिलाफ दाखिल याचिकाओं की सुनवाई के अधिकार को लेकर संवैधानिक प्रश्न खड़ा हो गया है। चुनाव अधिसूचना जारी होने के बाद अदालत को निर्वाचन प्रक्रिया में हस्तक्षेप करने का अधिकार है अथवा नहीं इस प्रश्न को वृहद पीठ को संदर्भित कर दिया गया है।
विज्ञापन


पंचायत चुनाव के खिलाफ दाखिल याचिकाएं हाईकोर्ट की कुछ खंडपीठों से इस आधार पर खारिज की जा चुकी हैं कि अधिसूचना जारी होने के बाद न्यायालय को चुनाव में हस्तक्षेप करने का अधिकार नहीं है। जबकि न्यायमूर्ति अरुण टंडन और न्यायमूर्ति अश्विनी कुमार मिश्र की खंडपीठ ने न्यायिक पुनरावलोकन की शक्ति के तहत इस प्रश्न को विचारणीय माना है कि यदि चुनाव नियमविरुद्ध तरीके से कराया जा रहा है तो अदालत को उसकी न्यायिक समीक्षा का अधिकार होना चाहिए।
विज्ञापन


खंडपीठ ने इस प्रश्न को संदर्भित करते हुए मुख्य न्यायाधीश से अनुरोध किया है कि वह अगले सप्ताह वृहदपीठ गठित कर सुनवाई कराएं। अदालत का मानना है कि जिला और क्षेत्र पंचायत के चुनाव में आरक्षण लागू करने में संविधान के अनुच्छेद 243(ओ) का उल्लंघन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने याचिका पर आपत्ति करते हुए कहा है कि अधिसूचना जारी होने के बाद हाईकोर्ट को अनुच्छेद 226 के तहत इस मामले की सुनवाई का अधिकार नहीं है। पीठ ने सवाल उठाया कि गलत आरक्षण लागू करने से जिनके अधिकारों का हनन हो रहा है, उनको क्या उपचार प्राप्त है। यदि इसके खिलाफ विकल्प उपलब्ध नहीं है तो अदालत की अधिकारिता पर प्रश्न नहीं उठाया जा सकता है। इस प्रश्न का वृहदपीठ में समाधान होना चाहिए। हालांकि अदालत ने किसी प्रकार का अंतरिम आदेश याचिका में पारित नहीं किया है। आरक्षण लागू करने के खिलाफ याचिकाओं की सुनवाई का मामला अब वृहदपीठ में तय होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed