{"_id":"5f611840f6b69446303da59e","slug":"in-the-case-of-dowry-murder-the-policeman-took-44-thousand-for-the-daub","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज हत्या के केस में लीपापोती के लिए दरोगा ने लिए 44 हजार, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज हत्या के केस में लीपापोती के लिए दरोगा ने लिए 44 हजार, वीडियो वायरल
Wed, 16 Sep 2020 01:08 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 16 Sep 2020 01:08 AM IST
विज्ञापन
घूस
- फोटो : अमर उजाला
भ्रष्टाचार के मामले में पूर्व एसएसपी पर कार्रवाई के बाद भी पुलिसकर्मियों के रवैये में सुधार नहीं हो रहा है। ताजा मामला खीरी थाने का है जहां दहेज हत्या के केस में लीपापोती के लिए वहां तैनात दरोगा ने 44 हजार रिश्वत ली। मामला तब खुला जब रिश्वत लेते हुए उसका वीडियो वायरल हुआ। मृतका के पिता ने मंगलवार को एडीजी से शिकायत की, जिसके बाद जांच के आदेश दे दिए गए हैं।
खीरी में रहने वाली पूजा विश्वकर्मा सात अगस्त को संदिज्ध हाल में फांसी पर लटकी मिली। मामले में पिता राजेश विश्वकर्मा निवासी दुवरापूरा अमान कौंधियारा की तहरीर पर पति विष्णुकांत विश्वकर्मा समेत अन्य ससुरालीजनों पर आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया। जिसकी विवेचना थाने में तैनात दरोगा कमला प्रसाद को मिली।
इसी बीच मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। जिसमें विवेचक एक शख्स से रुपये लेते दिख रहा है। कथित तौर पर यह रुपये मामले में लीपापोती करने के एवज में वसूले गए। वीडियो में जो शख्स दरोगा को रुपये देते नजर आ रहे हैं, वह दलाल बताया जा रहा है। वीडियो में वह दरोगा को पहली बार 25 व दूसरी बार 19 हजार रुपये देता है। वीडियो में वह भी कहता दिखाई पड़ता है कि एक हजार रुपये उसने अपने तेल-पानी के खर्च के लिए रख लिए हैं।